जानवरों की आंखें अंधेरे में क्यों चमकती हैं?


By Mahima Sharan05, Mar 2025 06:43 PMjagranjosh.com

जानवरों की आंखें

जब आप रात में कहीं जा रहे होते हैं और अचानक कोई जानवर कार के सामने आ जाता है तो आपने देखा होगा कि अंधेरे में जानवरों की आंखें चमकती हैं। जैसे कुत्ते, बिल्ली, शेर, तेंदुआ आदि, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर इन जानवरों की आंखें क्यों चमकती हैं?

कुछ जानवरों की आंखें अंधेरे में क्यों चमकती हैं?

कुछ जानवरों की आंखें रात में इसलिए चमकती हैं क्योंकि उनकी आंखों की पुतली के पीछे एक खास तरह की परावर्तक परत होती है जिसे टेपेटम ल्यूसिडम के नाम से जाना जाता है जो उनकी आंखों में फोटोरिसेप्टर प्रकाश की मात्रा को बढ़ाती है।

अंधेरे में भी देख पाते हैं जानवर

इसे इस तरह भी समझा जा सकता है कि यह परत प्रकाश को परावर्तित करती है और इसी वजह से जानवर अंधेरे में चीजों को आसानी से देख पाते हैं।

टेपेटम ल्यूसिडम क्या है?

टेपेटम ल्यूसिडम कुछ कशेरुकी जंतुओं जैसे बिल्लियों, कुत्तों आदि और कुछ ऐसे जानवरों की आंखों में पाए जाने वाली एक परावर्तक परत है जिनमें रीढ़ की हड्डी नहीं होती है। यह परत कशेरुकी जानवरों की आंखों में रेटिना के पीछे होती है।

आंखों की कोशिकाएं

हम जानते हैं कि हमारी आंखों में दो कोशिकाएं होती हैं; छड़ और शंकु जो हमें रंग देखने और रात की अंधेरे में देखने में मदद करती हैं।

आंखों का ऐनक

दूसरे शब्दों में, हम कह सकते हैं कि, टेपेटिम ल्यूसिडम कुछ जानवरों की आंखों में एक ऐनक की तरह है जो उन्हें अंधेरे में चमकाता है।

यही कारण है कि जानवरों की आंखें रात में चमकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

How To Update Your Driving License?