क्यों होती है जानवरों की पूंछ?


By Priyanka Pal07, Mar 2025 02:03 PMjagranjosh.com

क्यों होती है जानवरों की पूंछ

धरती पर कई तरह के जानवर मौजूद हैं। जिनमें से सभी को अपनी एक अलग पहचान के लिए जाना जाता है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए क्यों होती है जानवरों की पूंछ।

सुरक्षा के लिए पूंछ का इस्तेमाल

गाय, भैंस, घोड़ा और हाथी जैसे जानवर अपनी पूंछ से मक्खियों और कीड़ों को भगाने का काम करते हैं।

दुश्मन से बचना

बिच्छू जैसे जीव अपनी पूंछ का उपयोग शिकार करने और दुश्मनों से बचाव के लिए करते हैं।

कुछ कहने के लिए

कुत्ते अपनी पूंछ को हिलाकर अपनी भावनाएं बताने की कोशिश करते हैं। अगर वे खुश होते हैं, तो तेजी से पूंछ हिलाते हैं और डर या गुस्से में पूंछ नीचे कर लेते हैं।

तैरने के लिए

कई जानवर अपनी पूंछ का इस्तेमाल तैरने के लिए भी करते हैं। जैसे मछलियां और मगरमच्छ अपनी पूंछ से पानी में दिशा बदलते हैं और तेजी से आगे बढ़ते हैं।

बैलेंस बनाने के लिए

कई जानवर जैसे बिल्ली, गिलहरी और बंदर, अपनी पूंछ का उपयोग शरीर को संतुलित रखने के लिए करते हैं, खासकर कूदते या चढ़ाई करते समय।  

जानवरों की पूंछ

पूछ का इस्तेमाल जानवर न केवल उनके संतुलन बनाए रखने में मदद करती है, बल्कि संचार, सुरक्षा और शिकार के दौरान भी काम आती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

How To Learn Anything Faster?