GK: तीखा खाने के बाद आंखों से क्यों आता है पानी? जानें
By Mahima Sharan02, Jun 2023 02:24 PMjagranjosh.com
स्ट्रीट फूड
भारत की जनता स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं वैसे तो मसालों में सबका स्वाद अलग होता है। किसी को कम तीखा तो किसी को तीखा खाने का शौक होता है।
तीखा खाना
वैसे तो मिर्च खाने की एक सीमा होती है अगर किसी को इससे ज्यादा मिर्च खिला दी जाए तो उसकी हालत खराब हो जाती है।
जलन
मुंह में जलन होने लगती है, नाक बहने लगती है और कानों से धुआं निकलने लगता है, लेकिन कभी सोचा है क्यों?
तीखे मसाले
दरअसल कैप्सिकम फैमिली के पौधों में कैप्सियासन नाम का केमिकल कंपाउंड पाया जाता है यह पदार्थ हर तीखे मसाले में मौजूद होता है जिसके कारण आंसू बहने लगते हैं।
प्रतिक्रिया
मसालेदार खाने में शिमला मिर्च की मात्रा होने से हमारे शरीर में बलगम बढ़ने लगता है, जिसे हमारा शरीर नाक के जरिए बाहर निकालने लगता है। इससे हमारी नाक बहने लगती है।
आंतरिक प्रक्रियाएं
वहीं दूसरी ओर मुंह और कान में जलन होने से शरीर का आंतरिक तंत्र सक्रिय हो जाता है और हमारा शरीर अलग-अलग अंगों में जलन को शांत करने का काम करने लगता है जिससे मुंह में लार भर जाती है।
खराब कैप्सिशन नहीं
शिमला मिर्च खाने से भले ही परेशानी होती है, लेकिन यह मसाला खराब नहीं है यह चयापचय को बढ़ावा देता है और यह आंखों और नाक की आंतरिक सफाई में मदद करता है।
G.K : भारत में सर्वाधिक जूट मिलें किस राज्य में स्थित हैं?