लोग क्यों बोलते हैं झूठ? जानें 10 साइकोलॉजिकल कारण
By Mahima Sharan09, Apr 2024 03:25 PMjagranjosh.com
क्यों बोलते हैं झूठ ?
हमने अक्सर ऐसे लोगों को देखा होगा, जो बात-बात पर झूठ बोलते हैं। उनकी फितरत ही झूठ बोलने की होती है। आइए जानते हैं लोगों को झूठ बोलने के साइकोलॉजिकल कारण।
ध्यान आकर्षित करना
कुछ लोगों को झूठ बोलने का मकसद सिर्फ दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना होता है। वे चाहते हैं कि सभी उन पर ध्यान दें इसलिए वे लगातार झूठ बोलते है चाहे वह शॉर्ट पीरियड के क्यों न हो।
जवाब देने से बचना
कुछ लोग दूसरों को जवाब देने से बचने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। ऐसे लोग परिणाम नहीं दे पाते इसलिए वे जवाब देने के बजाय झूठ बोल देते हैं।
मजा
कुछ लोग बस दूसरों से मजे लेने के लिए झूठ बोलते हैं। वे कुछ ऐसा बोलते हैं जिससे लोग उनकी बातों की ओर आकर्षित हो जाए।
दूसरों को प्रभावित करना
ऐसे लोगों का असल मोटिव दूसरों को प्रभावित करना होता है। इसलिए वे बार-बार झूठ बोलते हैं। अपने बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बताते हैं।
झूठ बोलने की आदत
कुछ लोगों के आदत में झूठ इस तरह से घुल जाता है कि वे बिना बात के भी झूठ बोलते हैं। उसको झूठ बोलने की आदत सी हो जाती है।
अपना काम निकालना
ये लोग केवल अपना काम निकलवाने के लिए और दूसरों को बेवकूफ बनाने के लिए भी झूठ बोलते हैं। ऐसे लोग स्वार्थी होते हैं और उन्हें सिर्फ अपने काम से मतलब होता है।
सहानुभूति पाने के लिए
कुछ ऐसे लोग भी होते है जो दूसरों की सहानुभूति हासिल करने के लिए झूठ बोलते है। वे कुछ ऐसा भी करते हैं जिससे लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो।
अगर आपके आस-पास ऐसे लोग है, तो सावधान हो जाए। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ