By Mahima Sharan26, Sep 2024 04:33 PMjagranjosh.com
डॉक्टर की राइटिंग
धरती पर भगवान का दूसरा रूप डॉक्टर को माना जाता है। डॉक्टर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी मरीजों का इलाज करते हैं और उन्हें बचाते हैं।
दवाइयों का प्रिस्क्रिप्शन
बीमार पड़ने पर जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वे हमें दवाइयों का प्रिस्क्रिप्शन लिखकर देते हैं।
प्रिस्क्रिप्शन पर क्या लिखते हैं?
लगभग सभी डॉक्टर्स की हैंडराइटिंग इतनी खराब होती हैं कि वे प्रिस्क्रिप्शन पर क्या लिखते हैं ये समझ नहीं आता। इस राइटिंग को केवल मेडिकल स्टोर वाले और हॉस्पिटल अटेंडेंट वाले ही समझ पाते हैं।
क्यों खराब होती है राइटिंग?
खराब राइटिंग के कारण डॉक्टर क्या लिखते हैं यह हम जैसे आम लोग नहीं समझ पाते, लेकिन अब बात आती है कि डॉक्टरों की लिखावट ऐसी क्यों होती है?
ज्यादा लिखना पड़ता है
डॉक्टर के पास मरीजों की लंबी लाइन लगी होती है और उन्हें सभी मरीजों को देखना पड़ता है। ऐसे में ज्यादा लोगों को देखने और प्रिस्क्रिप्शन लिखने के कारण डॉक्टर की राइटिंग खराब हो जाती है।
मेडिकल टर्म
दरअसल ज्यादातर दवाईयों के नाम बहुत लंबे होते हैं, जिसे हर डॉक्टर को याद कर पाना संभव नहीं होता। इसलिए डॉक्टर मेडिकल टर्म का इस्तेमाल करते हैं।
यही कारण है डॉक्टर की राइटिंग इतनी खराब होती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ