गोवर्धन पूजा क्यों मनाई जाती है? 7 अनोखी बातें जानें


By Priyanka Pal01, Nov 2024 10:39 AMjagranjosh.com

गोवर्धन पूजा का पर्व हिंदू तिथि के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। आगे जानिए इस पूजा को मनाने के पीछे का कारण।

गोवर्धन पूजा मनाने का कारण

मान्यताओं के अनुसार, एक बार देवराज इंद्र ने अहंकार में आकर गोकुल में मूसलाधार बारिश की। जिससे गोकुल वासी परेशान हुए, तब श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ की छोटी उंगली पर उठा लिया।

गोवर्धन पर्वत

भगवान श्रीकृष्ण ने जिस दिन गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की थी, उसे गोवर्धन पर्वत की पूजा के लिए समर्पित कर दिया गया। रक्षा के लिए आभार जताने के लिए हर साल गोकुल वासी गोवर्धन पर्वत को छप्पन भोग लगाकर पूजते हैं।

अन्नकूट

गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाता है। अन्नकूट को भोजन का पहाड़ कहा जाता है।

महत्व

इस दिन प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। जैसे की पहाड़, गाय और गोबर के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है।

मान्यता

माना जाता है कि ऐसा करने से हमारी आने वाली पीढ़ी प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझेगी और प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस करेगी। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा और परिक्रमा का भी बहुत महत्व है।

नववर्ष

उत्तर भारत में खासकर मथुरा वृंदावन में ये दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है तो वहीं पश्चिमी भारत के राज्य गुजरात में ये गुजराती नववर्ष की शुरुआत का दिन माना जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which Country Has The Most Natural Lakes?