By Mahima Sharan25, Mar 2025 12:41 PMjagranjosh.com
हाथों की उंगलियां
वैसे तो हमारे हाथों में 5 उंगलियां होती है, जिनमें से 4 उंगलियां और एक अंगूठा होता है। लेकिन, क्या आपने कभी ये सोचा है कि हमारे हाथों की सभी उंगलियां एक बराबर क्यों नहीं होती है?
उंगलियों के नाम
हमारे हाथों में 4 उंगलियां होती हैं, तर्जनी उंगली, मध्यमा उंगली, अनामिका उंगली और कनिष्ठा उंगली।
क्यों एक समान नहीं होती उंगलियां
हालांकि हम में से न जाने कितने लोगों के मन में ये सवाल आया होगा कि ये उंगलियां एक समान क्यों नहीं होती है। यह सवाल जिनका आम लगता है, उसकी वजह उतनी ही रोचक है।
चीजें पकड़ने में होती है आसानी
जरा सोचो, अगर हमारे हाथों की सभी उंगलियां एक समान होती है, तो हमारे लिए लिखना और रोजमर्रा के कार्य करना कितना मुश्किल हो सकता है? क्या आप एक समान उंगलियों की मदद से अपने सभी कार्य को कर सकते हैं?
आसानी से पकड़ पाते हैं चीजें
दरअसल अलग-अलग लंबाई और चौड़ाई के कारण ही हम सभी चीजों को आसानी से पकड़ पाते है। हाथ में बैलेंस को बनाए रखने के लिए सभी उंगलियों की लंबाई में अंतर होना बेहद ही जरूरी होता है।
अंगूठा बनाता है ग्रिप
वहीं, अंगूठा ग्रिप बनाने में मदद करता है। अंगूठा दूसरी दिशा में होता है, जिसके कारण आप सभी चीजों को आसानी से पकड़ पाते हैं।
प्रकृति के साथ तालमेल
प्रकृति के साथ तालमेल बिठाए रखने के लिए उंगलियों का संचार इस प्रकार है, जिसके कारण हमारा हाथ सही तरीके से कार्य कर पाता है।
कई बार उंगलियों की चौड़ाई इंसान की पर्सनैलिटी को भी प्रभावित करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
भारत का सबसे कम और ज्यादा आबादी वाला देश कौन सा है?