क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस?


By Mahima Sharan04, Dec 2023 05:58 PMjagranjosh.com

भारतीय नौसेना

यह सुनिश्चित करना भारतीय नौसेना की जिम्मेदारी है कि समुद्र से भारत पर कोई हमला न हो। भारतीय नौसेना ने कई बार भारत पर हमला करने की योजना बना रहे देशों के जहाजों और पनडुब्बियों को खदेड़ा है।

नौसेना दिवस

भारतीय नौसेना आज के दिन को अपने स्थापना दिवस के रूप में मनाती है। इस वर्ष इस दिवस की थीम 'राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित नौसेना है।

थीम

इस थीम पर भारतीय नौसेना अपने राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करना चाहती है। इस दिन भारतीय नौसेना के विभिन्न ठिकानों और जहाजों पर समारोह आयोजित किए जाते हैं। भारतीय नौसेना के जवानों को समारोहों में सम्मानित किया जाता है।

सशस्त्र सेनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा

भारतीय नौसेना भारत की सशस्त्र सेनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा और भारत के आर्थिक हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नौसेना के मुख्य कार्य क्या हैं?

भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना, भारत के आर्थिक हितों की रक्षा करना, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में भाग लेना, अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना

इस दिन का महत्व

यह दिन उन बहादुर नाविकों को याद करने का है जिन्होंने देश की सेवा की है या अभी भी देश की सेवा कर रहे हैं। यह उन वीरों को याद करने का भी अवसर है जिन्होंने हमारे देश की रक्षा की। इस दिन भारतीय नौसेना अपनी प्रभावशाली नौसैनिक परेड और नवीनतम नौसैनिक तकनीक का प्रदर्शन करती है। इससे समुद्री सुरक्षा का महत्व भी स्पष्ट होता है।

भारत की प्रमुख सेना

भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों के तीन भाग हैं। भारतीय सेना जमीन की सुरक्षा करती है. नौसेना देश को समुद्र से होने वाले हमलों से बचाती है जबकि वायु सेना देश को आसमान से होने वाले हमलों से बचाती है।

सबसे तेज याददाश्त वाले 10 जानवर