फांसी से पहले आखिर क्यों पूछी जाती है कैदी से आखिरी इच्छा?


By Mahima Sharan17, Jul 2023 11:40 AMjagranjosh.com

जज पूछते है सवाल

इंडियन सीनेमा में हम ने अक्सर देखा है कि जज जब किसी मुजरिम को फांसी की सजा सुनता है तो मौत से पहले उससे आखिरी इच्छा पूछी जाती है।

सजा माफी की इच्छा

वैसे ये भी बात है कि वो कैदी कभी भी अपनी सजा माफ करने की इच्छा नहीं मांग सकता, तो आखिर क्यों उनसे इच्छा पूछी जाती है।

ये है वजह

बता दें कि सदियों से मरने वाले व्यक्ति की आखिरी इच्छा पूछने का रिवाज चल रहा है, क्योंकि ऐसा मानना है कि अगर इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसकी आत्मा को शांति नहीं मिलती है।

सजा माफी

कोई भी कैदी सजा माफ करने की इच्छा नहीं मांग सकता अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी इच्छा रद्द कर दी जाती है।

ये इच्छा किए जाते हैं पूरे

आखिरी इच्छा सुनने में तो मनचाही बात जैसी लगती होगी, लेकिन आपको साफ कर दें कि कैदियों के पास केवल तीन ही इच्छा मांगने का विकल्प होता है।

पहली इच्छा

अगर कैदी मरने से पहले अपना पसंदीदा खाना खाना चाहता है तो उसकी यह इच्छा जेल प्रशासन द्वारा पूरी की जाती है।

दूसरी इच्छा

कैदी अपनी आखिरी वक्त में अपने परिजनों से मिलने की इच्छा मांग सकता है

तीसरी इच्छा

कैदी मरने से पहले जेल प्रशासन से अपनी धार्मिक पुस्तक पढ़ने की इच्छा मांग सकता है यह तीनों ही जायज इच्छा हैं जो जेल प्रशासन पूरी कर सकता है।

जानें क्या है गारंटी पेंशन योजना और कैसे मिलता है फायदा