Lithium किस काम आता हैं? जानें यहांPrakhar Pandey


By Prakhar Pandey15, Feb 2023 01:11 PMjagranjosh.com

लिथियम की वैल्यू काफी जाता हैं, आइये जानते है किस काम आता हैं ये मेटल ।

लिथियम &लिथियम Li प्रतीक वाला एक केमिकल एलिमेंट हैं, इसका एटॉमिक नंबर यानी परमाणु संख्या 3 होती हैं। यह एक सिल्वर सॉफ्ट व्हाइट क्षार धातु हैं।

भंडार &भारत में लिथियम का भंडार मिला हैं, इस लिथियम की कीमत अरबों रुपए है और इससे देश को कई फायदे भी हो सकते हैं।

कहां मिला हैं भंडार &देश में लिथियम का भंडार जम्मू कश्मीर में पाया गया हैं।

क्या है प्रयोग &लिथियम का प्रयोग इलेक्ट्रिक या नार्मल कार, स्मार्टफोन या फिर कोई भी बैटरी वाले प्रोडक्ट में होता हैं।

कितनी है मात्रा &जम्मू कश्मीर में भारतीय जियोलॉजिकल सर्वे द्वारा पाए गए लिथियम भंडार की मात्रा 59 लाख टन बताई जा रही हैं।

रिन्यूएबल एनर्जी &&लिथियम की मदद से बनने वाली आयन बैटरी में रिन्यूएबल एनर्जी को स्टोर किया जा सकता है और बाद में यूज किया जा सकता हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये रिचार्जेबल बैटरी होती है और इसकी लाइफ भी अधिक होती हैं।

ग्रीन एनर्जी की ओर बड़ा कदम &आज कल दुनिया जिस ग्रीन एनर्जी पर जोर दे रही हैं, उसमें लिथियम का बहुत बड़ा रोल हैं। कार्बन एमिशन को कम करने के लिए सरकार रिन्यूएबल एनर्जी पर जोर दे रही हैं।

कीमती मेटल &इस मेटल की कीमत बदलती रहती हैं, फिलहाल इसकी कीमत भारतीय रुपए में करीब 58 लाख रुपए हैं।

डिमांड &लिथियम की डिमांड को पूरा करने में सबसे आगे आस्ट्रेलिया हैं, दूसरे नंबर पर चिली, तीसरे नंबर पर चीन हैं। ये तीनों देश दुनियाभर का करीब 90 परसेंट लिथियम प्रोड्यूस करते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस मेटल की डिमांड तेजी से बढ़ रही हैं।

Thank You For Watching

JEE Main Session 2 Registration Begins Today, Know How to Apply