&&करेंसी के बीच क्यों लगता है ये धागा, जानेंPrakhar Pandey


By Prakhar Pandey12, Feb 2023 02:24 PMjagranjosh.com

नोटों के बीच आप अक्सर एक धागा देखा होगा। आईये जानते है क्यो लगाते है नोटों के बीच ये मेटैलिक धागा।

मेटैलिक धागा &अभी से 75 साल पूर्व करेंसी में मेटैलिक धागा लगाने की शुरुआत इंग्लैंड में हुई थी।

प्रमाणिकता&&&आपने 500 और 2000 के नोटों में भी ये मेटैलिक धागा लगा हुआ तो जरूर देखा होगा, इसे लगाने की वजह करेंसी की प्रमाणिकता चेक करना होता हैं।

क्यों लगाते है धागा &इस मेटैलिक धागे को बेहद खास तरीके से बनाया जाता है और बहुत ही स्पेशल तरीके से इसे नोटों के बीच फिक्स किया जाता है जिससे नोटों की जांच करते वक्त असलियत का पता किया जा सके।

सुरक्षा है वजह &मेटैलिक धागे के ऊपर कोड उभरे होते है जो की नोट के सिक्योरिटी मापदंडों को और मजबूत बनाते हैं।

इंग्लैंड का रोल &नोटों में मेटैलिक धागे को लगाने का आइडिया इंग्लैंड का हैं। सन 1948 में बैंक ऑफ इंग्लैंड ने पहली बार इस मेटल स्ट्रिप का उपयोग किया था।

भारत में प्रयोग &भारत में भी इस तकनीक का उपयोग किया जाता हैं, सन 2000 में आरबीआई ने 1000 का नोट निकाल जिसमें एक ऐसा थ्रेड शामिल किया जिसमें हिंदी में ‘भारत’, 1000 &और आरबीआई लिखा था।

तकनीक &इस तकनीक का उपयोग आज भी भारत की करेंसी में होता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज भी ये मेटल धागे बाहर से मंगवाए जाते हैं।

रोशनी में चमक &क्योंकि ये धागे एक खास तकनीक से नोटों के अंदर दबाए जाते है इसलिए अगर आप इसे रोशनी में देखेंगे तो इसकी मेटल वाली पट्टी आपको चमकती हुई दिखेगी।

Thank You For Watching

सुबह जल्दी उठकर पढ़ने के क्या फायदे होते हैं जानें