Maths में क्यों फेल हो जाते हैं छात्र? जानें


By Mahima Sharan11, Dec 2024 04:38 PMjagranjosh.com

मैथ के एग्जाम में फेल होने की वजह

Maths की परीक्षाएं कई छात्रों के लिए चिंताजनक विषय हैं। जिस नाम सुनकर ही छात्रों के पसीने छूट जाते हैं और यही कारण है कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन भी खराब होता है। आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से ज्यादातर छात्र गणित ने इम्तिहान में फेल हो जाते हैं।

बेसिक को न समझ पाना

छात्र अक्सर गणित के बेसिक कॉन्सेप्ट को समझ नहीं पाते और उसमें उलझ जाते हैं। जिसके कारण छात्रों को समस्याओं को हल करने में कठिनाई होती है। मुश्किल विषयों को आत्मविश्वास के साथ सॉल्व करने के लिए एक मजबूत बेसिक का होना बेहद ही जरूरी है।

खराब टाइम मैनेजमेंट

एक सवाल पर बहुत अधिक समय बिताना या दूसरों को जल्दी-जल्दी हल करना गलतियों का कारण बन सकता है। इन चीजों पर अपनी पकड़ बनाने के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। ऐसा करने से आप टाइम मैनेजमेंट ट्रिक्स को समझ पाएंगे।

कम प्रैक्टिस करना

मुश्किल से मुश्किल विषय में महारत हासिल करने का सबसे आसान तरीका है प्रैक्टिस करना। जब बच्चे किसी विषय में सही से समय नहीं दे पाते, तब परिणामस्वरूप उन्हें असफलता मिलती हैं। इसलिए जितना हो सके अभ्यास की आदत डालें।  

परीक्षा में घबराना

असफलता का डर अक्सर परीक्षा के दौरान खराब निर्णय का कारण बनती है। विश्राम तकनीकों का अभ्यास करना और लगातार तैयारी के माध्यम से आत्मविश्वास का निर्माण करना चिंता को कम कर सकता है। परीक्षा के दौरान रिलैक्स और खुद पर विश्वास रखना बेहद ही जरूरी है।

कॉन्सेप्ट को रटना

गणित रटने का विषय नहीं हैं। कुछ बच्चे सवालों को रटते हैं, जिसके कारण वे एग्जाम के दौरान कंफ्यूज हो जाते हैं और गलतियां कर बैठते हैं। मैथ को जितना हो सके समझने का प्रयास करें।

यही कारण है जिसकी वजह से ज्यादातर बच्चे गणित की परीक्षा में असफल हो जाते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Top 6 Tips To Stay Safe While Studying Abroad