नर्मदा उल्टी क्यों बहती है? इसके पीछे का कारण जानिए


By Priyanka Pal18, Sep 2024 09:38 AMjagranjosh.com

भारत में हर नदी को देवी का दर्जा दिया गया है, इसी के तहत उन्हें पूजा और माना जाता है। आज जानिए नर्मदी नदी के बारे में कि आखिर वह उल्टी क्यों बहती है।

पवित्र नदी

गंगा और दूसरी नदियों की तरह नर्मदा को भी पवित्र नदी माना जाता है। लेकिन यह नदी उल्टी बहती है।

विपरीत बहने वाली नदी

यह नदी गुजरात और मध्य प्रदेश में अपनी धारा के विपरीत पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। नर्मदा नदी अमरकंटक से निकलकर उल्टी बहती हुई अरब सागर में जाकर मिल जाता है।

धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नर्मदा देश की इनकलौती नदी मानी जाती है, जो अब तक कुंवारी है।

नर्मदा

राजकुमारी नर्मदा ने सोनभद्र की वीरता, गुणों के बारे में सुना तो अपनी दासी जुहिला के हाथों उन्हें प्रेम पत्र भेज दिया।

सच

यह देखने के बाद जुहिला के मन में लालच आ गया और उसने राजकुमार को सच नहीं बताया। जब उसने आने में देरी की तो नर्मदा खुद उसे ढूंढने चल दी।

नर्मदा का अपमान

जुहिला को सोनभद्र के करीब देख नर्मदा ने खुद को अपमानित महसूस किया। इस सच्चाई से वाकिफ होने पर नर्मदा मंडप से उल्टी दिशा में भागने लगीं।

पछतावा

सोनभद्र को पछतावा हुआ तो नर्मदा को रोकने के लिए पीछा करना शुरू किया। जिसके बाद नर्मदा कभी सोनभद्र से नहीं मिलीं।

वैज्ञानिकों कारण

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस नदी के उल्टा बहने का कारण रिफ्ट वैली है। नदी की ढलान विपरीत दिशा में हो तो उसे रिफ्ट वैली कहते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Check Your GK: 7 Amazing Facts About Dassam Falls