Teacher's Day: क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे?


By Mahima Sharan01, Sep 2024 09:57 AMjagranjosh.com

टीचर्स डे

हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का कारण डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के महान व्यक्तित्व और शिक्षण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। यह दिन न केवल शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि छाक्ष जीवन में शिक्षा और शिक्षकों के योगदान को समझने का एक मौका भी देता है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है, जो भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रह चुके हैं। डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षक और विद्वान थे। उनका मानना था कि समाज के विकास में शिक्षक का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी नामक स्थान पर हुआ था। वे भारतीय दर्शन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और उन्होंने पश्चिमी देशों में भी भारतीय महत्व को स्थापित किया।

शिक्षक दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और विचारों से प्रेरित होकर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। वे कहते थे कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे अपने जीवन में शिक्षा और एक शिक्षक की भूमिका को सबसे ऊपर मानते थे।

शिक्षक दिवस का उद्देश्य

शिक्षक दिवस का उद्देश्य शिक्षकों के महत्व को समझना और समाज में उनके योगदान को पहचानना है। यह दिन छात्रों को अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और शिक्षा के महत्व को समझाती है।

हर छात्र के जीवन में शिक्षक का महत्वपूर्ण किरदार रहा है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

Check Out Top 7 World’s Biggest Deserts