एक खूबसूरत नदी जिसे कहा जाता है 'रिवर ऑफ हॉरर'? जानें क्यों


By Mahima Sharan16, Jul 2024 01:06 PMjagranjosh.com

सबसे डरावनी नदी

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स के कई सवाल पूछे जाते हैं, जिन्हें आपने सुना तो होगा लेकिन शायद ही आपको उनका जवाब पता हो। आज हम तीस्ता नदी के बारे में जानेंगे।

तीस्ता नदी के विवाद

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए तीस्ता नदी और इससे जुड़े विवाद के बारे में जानना जरूरी है कि यह नदी कहां से निकलती है और किन देशों में बहती है।

तीस्ता नदी कहां से निकलती है?

यह सिक्किम में त्सो ल्हामो झील से निकलती है। यह झील 5,330 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

कितनी लंबी है नदी?

कई जगहों पर इसे तिस्ता भी लिखा और पढ़ा जाता है। 414 किलोमीटर लंबी इस नदी को सिक्किम और उत्तरी बंगाल की जीवन रेखा माना जाता है।

तीस्ता को क्यों डरावनी नदी क्यों कहा जाता है?

तीस्ता एक बेहद ही अशांत और तेज बहाव वाली नदी है। इसलिए इसे भयावह नदी या रिवर ऑफ डेथ भी कहा जाता है। बता दें कि इस नदी के क्षेत्रों में अक्सर भयंकर बाढ़ आती है।

तीस्ता नदी कहां मिलती है?

गंगा के बाद तीस्ता पश्चिम बंगाल की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। तीस्ता नदी बांग्लादेश में बंगाल की खाड़ी में मिलती है।

किन देशों के बीच बंटी है नदी

इसे लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद है। अभी भी तीस्ता भारत और बांग्लादेश के बीच जल बंटवारे के विवाद के कारण चर्चा में है।

ऐसे ही अपनी जानकारियों को बढ़ाते रहने के लिए jagranJosh के साथ जुड़े रहे। 

Check Out List Of World Newest Countries