क्या आप बता सकते हैं मोर को राष्ट्र पक्षी क्यों बनाया गया?


By Priyanka Pal11, Feb 2025 03:00 PMjagranjosh.com

मोर अपनी खूबसूरती और रंगीन पंखों के लिए जाने जाते हैं। यह न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि भारत की संस्कृति और पौराणिक कथाओं में भी इसका जिक्र मिलता है।

भारत का राष्ट्र पक्षी मोर

ये तो हम सभी जानते हैं कि मोर भारत का राष्ट्र पक्षी है। लेकिन, क्या आप यह जानते हैं कि मोर को राष्ट्र पक्षी क्यों बनाया गया?

मोर राष्ट्र पक्षी कब बना?

आज हम आपको बताते हैं कि मोर को कब राष्ट्र पक्षी बनाया गया। दरअसल, मोर को 26 जनवरी 1963 को भारत का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया था।

संरक्षण के प्रयास

भारत में मोर का शिकार प्रतिबंधित है और इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित किया गया है।

मोर का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में मोर को भगवान कार्तिकेय का वाहन माना गया है। तो वहीं, भगवान कृष्ण के मुकुट में मोर पंख का विशेष स्थान है।

बौद्ध धर्म में

बौद्ध धर्म में मोर को ज्ञान और करुणा का प्रतीक माना जाता है। भारतीय नृत्य कलाओं में मोर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मोर को राष्ट्र पक्षी क्यों बनाया गया

मोर की सुदंरता ने इसे भारत का राष्ट्रीय पक्षी बनाने के लिए जोर दिया गया। इसे पक्षियों का राजा भी कहा जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Is The Old Name Of Taj Mahal?