ताजमहल में जूते क्यों कवर करते हैं? जानते हैं आप


By Mahima Sharan11, Apr 2025 01:37 PMjagranjosh.com

हिस्टोरिकल प्लेस

हिस्टोरिकल प्लेस तो हम सभी जाते रहते हैं और वहां की विरासतों को देखते है, महसूस करते हैं। हालांकि फर्क सिर्फ इतना होता है कि कुछ चीजों को छूना मना होता है, जैसे की राजा-रानियों के कपड़े, गहने या कोई हथियार। लेकिन क्या आप कभी ताजमहल गए हैं।

ताजमहल

ताजमहल प्यार की निशानी है, जिसे शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के मरने के बाद उनकी याद में बनवाया है। आज दोनों ही प्यार करने वाले जोड़ों का मकबरा वहां मौजूद है। लेकिन क्या आपने ताजमहल में एक चीज नोटिस की है?

ताजमहल में क्यों कवर करते हैं जूते

जब भी हम ताजमहल में जाते हैं, तब हमारे जूतों और शूज को कवर किया जाता है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है?  अगर नहीं, तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

ताजमहल के टिकट

ताजमहल में दो तरह के टिकट मिलते हैं। एक ताजमहल के परिसर के लिए और दूसरा मकबरे के पास के लिए। सामान्य टिकट की कीमत 50 रुपए की होती है, वहीं मकबरे तक जाने वाली टिकट 200 रुपए की होती है।

क्या है वजह?

जब आप 200 रुपए वाली टिकट यानी मकबरे की टिकट खरीदते हैं, तब उसके साथ आपको शू कवर भी मिलता है। लेकिन, कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है?

ये है वजह

दरअसल जूतों के आने वाले कचरे को मकबरे से दूर रखने के लिए शू कवर दिए जाते हैं, ताकि ताजमहल की खूबसूरती बरकरार रहे। हालांकि यह नियम केवल मकबरे के लिए है, महल के बाहर के परिसर में आप जूतों के साथ घूम सकते हैं।

महल की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ  

What Is Ber Called In English?