जब मन हो परेशान और दिमाग में आए गलत विचार, तब करें ये 10 काम
By Mahima Sharan23, Aug 2024 03:33 PMjagranjosh.com
कैसे रखें खुद को पॉजिटिव
जीवन में कभी-कभी हताश और निराश महसूस करना आम बात है। बदलते दुनिया में खुद को बनाए रखने के चक्कर में हम लगातार खुद को बदल रहे है, ऐसे में कई बार ऐसी परिस्थिति भी आती है, जब आपके मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। ऐसे हालत में आप खुद को पॉजिटिव रखने के लिए कुछ काम कर सकते हैं।
जो आपके कंट्रोल में नहीं है उन चीजों को पहचाने
हम में से ज्यादातर लोग किसी काम के ना होने से परेशान होते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपको कुछ भी हासिल नहीं होता है। इसलिए उन चीजों को पहचानना बेहद ही जरूरी है जो आपके हाथों में नहीं है या जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते। जब आपको यह पता चल जाता है कि आप किन चीजों पर काबू नहीं पा सकते, तब आपके अंदर स्वाभाविक रूप से संतोष की भावना पैदा हो जाती है।
कामों की पूरी लिस्ट तैयार करें
तनाव और निराशा वाली स्थिति से बचने का सबसे सरल तरीका का एक योजना तैयार करना। उन सभी कामों को एक कागज पर उतार दें, जिसे आप आज पूरा करने वाले हैं। ऐसा करने से आप काम की प्राथमिकता को समझ सकते हैं, साथ ही इससे आप समय सटीक तरीके से मैनेज हो जाता है।
एक्सरसाइज करें
व्यायाम करने से शरीर से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं और यह हार्मोन आपके तनाव की भी छुट्टी करने में मदद करता है। इसलिए हर इंसान को दैनिक तौर पर एक्सरसाइज करने की आदत विकसित करनी चाहिए। एक्सरसाइज आपको जीवन के तनावों से दूर रहने में मदद करता है।
डायरी लिखना भी है मददगार
मन के विकारों को दूर करने का सबसे आसान तरीका है अपनी भावनाओं को डायरी में उतार देना। जब आप अपने इमोशन को लिखते हैं, तब आप बहुत ही हल्का और खाली महसूस करते हैं। ऐसा लगता है मानो मन की सारी परेशानियां आपके डायरी के एक पन्ने में कैद कर दिया हो।
सुबह जल्दी उठे
ज्यादातर लोगों को सुबह देर तक सोने की आदत होती है। सुबह जल्दी उठकर अपनी दिनचर्या को फॉलो करने से आप ऊर्जावान और बुद्धिमान महसूस करते हैं। इसलिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें, क्योंकि सुबह की शुद्ध हवा हमारे मन को तरोताजा कर देती है।
मेडिटेशन करना
मेडिटेशन करने से मन को शांति मिलती है, जिससे आप पूरे दिन खुशमिजाज महसूस करते हैं। मेडिटेशन हमारे मस्तिष्क विकास के लिए बहुत जरूरी है। दैनिक आधार पर ध्यान करने से सोचने की शक्ति बढ़ती है, एक्रागता बढ़ता है साथ ही व्यक्ति का व्यूजवलाइजेशन पावर भी तेज होता है।
कुछ नया या अपनी हॉबी सीखे
कुछ नया सीखने से न सिर्फ हमारा दिमाग तेज होता है, बल्कि हम अंदर से अधिक रचनात्मक और बेहतर महसूस करते हैं। अगर आप अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त अपनी हॉबिज के लिए निकालते हैं, तो इससे आपको खुशी मिलती है।
किताब पढ़ने की आदत डालें
किताब पढ़ने से व्यक्ति का ज्ञान बढ़ने से साथ-साथ मन भी शांत होता है। दरअसल जब हम किताबें पढ़ते हैं, तब हमारा दिमाग समस्याओं से भटक जाता है। साथ ही कई बार किताब हमें हमारी समस्याओं का हल निकालने में मदद करता है।
इन टिप्स को फॉलो कर के आप भी खुद को निराशा से दूर रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Daily Reminder: खुशहाल और पॉजिटिव जीवन जीने के 7 तरीके