World Autism Day 2024:ऑटिज्म की पहचान कैसे की जाती है? जानिए


By Priyanka Pal02, Apr 2024 09:19 AMjagranjosh.com

ऑटिज्म डे

हर साल 2 अप्रैल को वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे मनाया जाता है। लोगों में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बनाई जाती है। जानिए, आप कैसे इसके लक्षणों की पहचान कर सकते हैं।

विशेषताएं

ऑटिज्म की पहचान करने के लिए व्यक्ति के व्यवहार, सामाजिक और संवेदनशीलता में विभिन्न प्रकार की विशेषताओं को ध्यान में रखना जरूरी होता है। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो बच्चों के दिमाग में बदलाव की वजह से होता है।

इतिहास

वर्ल्ड ऑटिज्म दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 2007 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म दिवस के रूप में घोषित किया। तब से हर साल यह दिन 2 अप्रैल को मनाया जाता है।

भाषा विकास

कई ऑटिज्म के व्यक्तियों को भाषा विकास और स्पष्टबुद्धि में समस्याएं होती हैं। वे बोलचाल के विकास में विलंब हो सकता है या वे संवेदनशीलता के साथ रह सकते हैं।

लक्षण

सेंस ऑर्गन्स का ज्यादा सेंसिटिव होना, जैसे ज्यादा तेज आवाज से परेशान होना या चिढ़ना। लोगों से बात करते समय उनकी तरफ न देखना या नजरें न मिलाना। लोगों की बातों को अनसुना करना।

उद्देश्य

इस दिन का उद्देश्य लोगों में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता फैलाना है। ताकि इस डिसऑर्डर ले पीड़ित लोग भी समाज का हिस्सा बनें और नॉर्मल लोगों की तरह जीवन जी सकें।

डिसऑर्डर

इस डिसऑर्डर का पता बचपन में ही 2-3 साल की उम्र में लग जाता है, लेकिन कई बार इसका पता लगाने में समय लग सकता है। क्योंकि इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर बिहेवियरल टेस्ट की मदद लेते हैं।

थीम 2024

हर साल ऑटिज्म के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसे अलग - अलग थीम दिया जाता है। इस साल का थीम 2024 एम्पावरिंग ऑटिस्टिक वॉयस है। इससे ग्रसित लोगों को अधिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top Most Mysterious Shiva Temples Across India