वर्ल्ड के सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाले 7 टीवी शो


By Priyanka Pal20, Jan 2025 09:00 AMjagranjosh.com

भारत में बिग बॉस और KBC जैसे टीवी शो को पूरी दुनिया में देखा जाता है। आज जानिए दुनिया के ऐसे ही 7 सबसे मालामाल कर देने वाले शोज के बारे में, जिनमें प्राइज मनी जीतने के लिए सभी सवालों के सही जवाब देने होते हैं।

बीस्ट गेम्स

अमेरिकन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट का अपना खेल जिसमें दिमाग लगाने के साथ – साथ फिजिकल एक्टिविटीज भी शामिल होती हैं। इसके लिए आपको सही तर्क से गेम को जीतने की कोशिश करनी होती है और प्राइज मनी जीतकर आप खुद को मालामाल कर सकते हैं।

मिल्जोनेंजाच्ट

नीदरलैंड में खेले जाने वाले इस खेल में आपको लगभग 34.50 करोड़ तक की राशि जीतने तक का मौका मिलता है। इस खेल को जीतने के लिए आपको बहुत से दाव पेच लगाने पड़ सकते हैं।

जेपर्डी

अमेरिका के इस टीवी शो में जनरल नॉलेज पर बेस्ड सवाल पार्टिसिपेंट्स से पूछे जाते हैं। जिसके आधार पर उन्हें सवाल के रूप में जवाब देना होता है।

डील या नो डील

यह खेल भी अमेरिका का सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाला टीवी शो है। जिसमें पार्टिसिपेंट्स से अलग – अलग ब्रीफकेस चुनते हैं, जिनमें करीब 8.3 करोड़ रुपये तक की राशि हो सकती है।

हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलियनेयर

अमेरिका का हाई प्राइज मनी वाला खेल, जिसमें कई पार्टिसिपेंट्स कठिन सवालों के सही जवाब देकर करीब 8.3 करोड़ रुपये का इनाम जीत चुके हैं।

कौन बनेगा करोड़पति

भारत का अपना सबसे प्रसिद्ध टीवी शो जिसे बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। इसमें पार्टिसिपेंट्स को जनरल नॉलेज से जुड़े सवालों के सही जवाब देने होते हैं।

अफ्फारी तुई

इटली का अपना टीवी शो, इसमें भी डील या नो डील जैसे शो की तरह पार्टिसिपेंट्स छुपी धनराशि वाले बॉक्स चुनते हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Best Hindi Poetry Books For Students To Read In 2025