World Environment Day 2024: 5 जून को क्यों मनाते हैं यह खास दिन?
By Priyanka Pal05, Jun 2024 12:30 PMjagranjosh.com
इतिहास
1972 में 5 जून को स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस दिन को सम्मान देते हुए 1973 में दुनिया ने अपना पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
कब मनाया जाता है?
पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण दिन है।
उद्देश्य
पर्यावरणीय समस्याओं जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, वन्यजीव संरक्षण आदि के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना।
परिवर्तन
लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना। समुदायों को पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में शामिल करना और उन्हें समर्थन देना।
थीम 2024
इस वर्ष, विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है - भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता।
पर्यावरण दिवस पर क्या करें
स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करना। स्थानीय क्षेत्रों में स्वच्छता और सफाई अभियान चलाना।
पेड़ लगाना
पेड़ लगाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेना। पर्यावरण से संबंधित प्रदर्शनी, वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित करना।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।