दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली 7 ट्रेन


By Priyanka Pal12, Sep 2024 02:09 PMjagranjosh.com

आज इस वेब स्टोरी में भारत की वंदे भारत से भी ज्यादा रफ्तार से दौड़ने वाली दुनिया की 7 ऐसी ट्रेनों के बारे में जानिए।

शंघाई मैग्लेव

चीन की यह ट्रेन 460 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। यह ट्रेन शंघाई सबवे लाइन 2 पर लॉन्गयांग रोड स्टेशन से पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक चलती है।

सीआर 400 फुक्सिंग

चीन की इस ट्रेन की रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन बीजिंग और शंघाई के बीच चलती है।

आईसीई 3

जर्मनी में मौजूद इस ट्रेन की रफ्तार 330 किमी प्रति घंटा है। यह बर्लिन म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट-कोलोन, हैम्बर्ग-स्टटगार्ट और डसेलडोर्फ-न्यूरेमबर्ग रूट्स पर चलती है।

टीजीवी

फ्रांस यह ट्रेन 2,600 किमी लंबे रूट पर 230 से ज्यादा शहरों को कनेक्ट करती है। इसकी रफ्तार की बात करें तो वे 320 किमी प्रति घंटा है।

जेआर ईस्ट ई 5

जापान की यह ट्रेन टोक्यो को शिन-आओमोरी से जोड़ती है। इसकी रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा है।

अल बोराक

मोरक्को की यह ट्रेन टैंजिय को कैसाब्लांका से कनेक्ट करती है। इसकी रफ्तार की बात करें तो, वे 320 किमी प्रति घंटा है।

रेनफे ए.वी.ई 103

स्पेन की यह ट्रेन कई हिस्सों में दौड़ती है, इसके रफ्तार की बात करें जो कि 310 किमी प्रति घंटा है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Boost Your Knowledge: Check Out The National Juice Of Pakistan