World Radiography Day: क्यों मनाया जाता है यह दिन? जानें इसका इतिहास और महत्व


By Mahima Sharan08, Nov 2024 07:38 PMjagranjosh.com

विश्व रेडियोग्राफी दिवस

विश्व रेडियोग्राफी दिवस हर साल 8 नवंबर को एक्स-रे की खोज के उपलक्ष्य में मनाया दुनिया भर में मनाया जाता है। चिकित्सा में इसने कई महत्वपूर्ण विकास किए है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं की पहचान करना संभव बन गया है। इस तरह से इसने स्वास्थ्य सेवा को बदल दिया है।

रेडियोलॉजिस्ट की कड़ी मेहनत

आज का यह दिन दुनिया भर के रेडियोग्राफरों और रेडियोलॉजिस्ट की कड़ी मेहनत का भी सम्मान के लिए भी है। रेडियोग्राफी में शरीर के सभी अंगों, हड्डियों की छवियां बनती है, जिससे अंदर की समस्याओं के बारे में आसानी से पता चलता है।

शरीर के विभिन्न हिस्सों की जांच

एक्स-रे एक मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी है जो हमारे शरीर के अंदर की सभी अंगों को कैप्चर करता है। वैसे तो यह टूटी हुई हड्डियों या दांतों की समस्याओं से ज्यादा जुड़ें होते हैं। हालांकि एक्स-रे विभिन्न चोटों और बीमारियों की पहचान करने में भी करता है।

इतिहास

विश्व रेडियोग्राफी दिवस 1895 में जर्मनी के वुर्जबर्ग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विल्हेम कॉनराड रोएंटजेन को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने ही एक्स-रे की खोज की थी। रोएंटजेन की यह खोज तब हुई जब वे अपनी प्रयोगशाला में कैथोड-रे ट्यूब पर काम कर रहे थे।

घायल सैनिकों की सहायता के लिए हुआ इस्तेमाल

केवल छह महीनों में इस खोज को दुनिया भर में स्वीकार किया गया और युद्ध के समय घायल सैनिकों की सहायता के लिए एक्स-रे का उपयोग किया जाने लगा। बता दें कि जॉन हॉल-एडवर्ड्स सर्जरी के दौरान एक्स-रे का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति थे।

आज रेडियोग्राफी ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

What Is The National Symbol Of Canada?