बुक लवर्स के लिए दुनिया की 5 सबसे बड़ी लाइब्रेरी


By Priyanka Pal01, Jul 2024 02:13 PMjagranjosh.com

पढ़ाई के शौकिन और लाइब्रेरी की दुनिया में खो जाने वाले लोगों के लिए दुनिया की 5 बड़ी लाइब्रेरी। इन लाइब्रेरी कि किताबें आपको अपनी दुनिया में गुम हो जाने का काम करेंगी। क्या आप जानते हैं, दुनिया की इन लाइब्रेरी के बारे में? यदि नहीं, तो आगे जानिए।

लाइब्रेरी

जिन लाइब्रेरी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ये लाइब्रेरी न केवल अपने संग्रह के आकार के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए भी जानी जाती हैं।

ब्रिटिश लाइब्रेरी

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लाइब्रेरी में लगभग 170 मिलियन आइटम्स मौजूद हैं। जिसमें किताबें, मैग्जीन, न्यूज़पेपर, रिकॉर्डिंग्स, पेटेंट्स, डेटाबेस, मैप और पांडुलिपिया शामिल हैं।

लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस

यह लाइब्रेरी अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में मौजूद है। इसे भी दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी माना जाता है। जहां 170 मिलियन से अधिक आइटम्स हैं, जिनमें किताबें, रिकॉर्डिंग्स, चित्र, मैप, और पांडुलिपियां शामिल हैं।

शंघाई लाइब्रेरी

यह चीन की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी है। जिसमें करीब 56 मिलियन आइटम्स मौजूद हैं। यह न सिर्फ दुनिया की टॉप 3 सबसे बड़ी लाइब्रेरी में से एक है बल्कि दूसरी सबसे ऊंची लाइब्रेरी भी है।

न्यूयार्क पब्लिक लाइब्रेरी

इसमें 55 मिलियन से अधिक सामग्री है। इसकी स्थापना सन् 1895 में की गई थी। न्यूयार्क पब्लिक लाइब्रेरी की ब्रांच बोनेक्स, मैनहट्‌टन और स्टैटन आइलैंड में भी हैं।

लाइब्रेरी एंड आर्काइव्स कनाडा

किताबी दीवानों के लिए इस लाइब्रेरी की स्थापना साल 2014 में की गई थी। इसमें 54 मिलियन से ज्यादा आइटम्स मौजूद हैं। इस लाइब्रेरी में एक पेटाबाइट की डिजिटल इन्फॉर्मेशन सुरक्षित है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

3 New Criminal Laws Comes In Effect: Important Points