सबसेे अजीब दिखने वाले दुनिया के 8 पशु - पक्षी


By Priyanka Pal26, Apr 2024 03:20 PMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं धरती पर पाएं जाने वाले सबसे अजीब जानवरों के बारे में। सबसे अजीब दिखते हैं दुनिया के ये 8 जानवर।

हमिंग बर्ड

अमेरिका की मूल निवासी, यह दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया है। जो एक सेकिंड में 200 बार अपने पर फड़फड़ाती है और पीछे की ओर भी उड़ सकती है।

स्टार नोज्ड मोल

इस पक्षी की नाक स्टार जैसी होती है। इसे दलदली जमीन पर रहना पसंद है। अपने शिकार को यह जानवर 120 सेकिंड में पकड़कर खा जाते हैं।

हरियल

हरियाल पक्षी के बारे में कहा जाता है कि यह अपने पूरे जीवन में कभी भी जमीन पर पैर नहीं रखता है, क्योंकि ये पक्षी वृक्षवासी होते हैं और अक्सर पेड़ों पर ही रहना पसंद करते हैं।

पिंक फेयरी आर्माडिलो

केवल मध्य अर्जेंटीना में पाई जाने वाली यह दुनिया की सबसे छोटी आर्मडिलो प्रजाति है। अन्य आर्मडिलोस की तरह, गुलाबी परी आर्मडिलोस में कारेपस होता है।

लैम्प्रे

आर्कटिक महासागर में पाई जाने वाली यह मछली अपने शिकार पर दांत गड़ाकर कई दिनों तक उसका खून पीती रहती है।

सैगा एंटीलोप

यह जानवर हिरण की तरह दिखता है, लेकिन इसकी नाक हाथी की सूड़ जैसी होती है। यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकता है।

स्पूनबिल

इस पक्षी की चोंच चम्मच जैसी होती है इसलिए इसे स्पूनबिल कहा जाता है। गुलाबी पंख और लंबी गर्दन वाले ये पक्षी रात के अंधेरे में शिकारी दबोच लेते हैं।

प्लेटिपस

इस जानवर को पानी में रहना पसंद है। इसकी चोंच बत्तख जैसी होती है। यह जीव जहरीले होते हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

List Of The Most Powerful Women In India