दुनिया का 7वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश कौन सा बना है?
By Priyanka Pal28, Jan 2025 04:19 PMjagranjosh.com
दुनिया का 7वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश
क्या आप जानते हैं आपकी नींद को दूर भगाने वाली कॉफी की खेती कहां - कहां होती है। यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए कौन सा देश कॉफी उत्पादन के लिए 7वें नंबर पर है।
7वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश बन गया है। इसका निर्यात साल 2023 से 2024 तक 1.29 बिलियन डॉलर पहुंच गया है।
वैश्विक मांग
केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कॉफी की मांग काफी ज्यादा है। इसके स्वाद के कारण इसे भरपूर्ण मात्रा में खरीदा और बेचा जा रहा है।
भारत के प्रमुख खरीदार देश
जनवरी 2025 के पहले ही हफ्ते में भारत ने 9300 टन कॉफी का निर्यात किया है और इसके प्रमुख खरीदार इटली, बेल्जियम और रूस हैं।
कॉफी उत्पादन
भारत में लगभग तीन चौथाई कॉफी उत्पादन अरेबिका और रोबस्टा बीन्स से होता है। जिनमें मुख्य रूप से भुने हुए बीन्स के रूप में निर्यात किया जाता है।
चाय से ज्यादा कॉफी
चाय के मुकाबले कॉफी की बढ़ती पसंद के कारण, कॉफी की खपत में लगातार वुद्धि हो रही है। लोगों को कैफे में बैठकर चाय से ज्यादा कॉफी पीना पसंद आ रहा है।
भारत में कॉफी उत्पादक क्षेत्र
भारत की कॉफी मुख्य तौर पर समृद्ध पश्चिमी और पूर्वी घाटों में उगाई जाती है। जो जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। जिसमें कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल है।
भारत में सबसे ज्याद कॉफी उत्पादक राज्य
कर्नाटक में सबसे ज्यादा कॉफी का उत्पादन किया जाता है, जिसने 2022 से 2023 में 248,020,000 टन का योगदान दिया है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
तितली, हाथी या लड़की....पहली झलक से पहचानें अपनी पर्सनैलिटी