एग्जाम स्ट्रेस से उड़ गई है नींद, आज से ही शुरू कर दें ये योगासन


By Mahima Sharan06, Dec 2024 02:27 PMjagranjosh.com

स्ट्रेस मैनेजमेंट

एग्जाम के नाम से अच्छे-अच्छो के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में बच्चों के लिए बोर्ड एग्जाम बेहद ही तनावपूर्ण होता है। बोर्ड एग्जाम के नाम से ही बच्चों की नींद उड़ जाती हैं। ऐसे में अगर आपका हाल भी कुछ ऐसा ही है, तो हम आज आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो आपके पूरे स्ट्रेस को गायब कर देंगी।

भुजंगासन

एग्जाम टाइम में स्ट्रेस को दूर करने के लिए भुजंगासन बेहद ही मदद है। इससे ध्यान बनाए रखने में मदद मिलती हैं साथ ही पॉजिटिविटी आती हैं।

बालासन

बालासन को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है, जो स्ट्रेस रिलीफ के लिए बेस्ट हैं। रोजाना इस योगासन को करने से एकाग्रता भी बढ़ती हैं।

ताड़ासन

ताड़ासन स्ट्रेस को झट से गायब कर देता है। इसे करना भी बेहद आसान है। रोजाना इस व्यायाम को कर के आप अपनी मानसिक शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

पद्मासन

छात्रों को परीक्षा से पहले रोजाना इस आसन का अभ्यास करना चाहिए। इससे एकाग्रता बढ़ती हैं और वे अधिक फोकस के साथ पढ़ाई कर पाते हैं।

इन योगासन की मदद से छात्र आसानी से स्ट्रेस को मैनेज कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे समय की बर्बादी, जानिए