पढ़ाई का एक- एक अक्षर रहेगा याद, सिर्फ करें ये 5 योगासन


By Priyanka Pal22, Feb 2025 11:10 AMjagranjosh.com

योगा

योग से मेमोरी, फोकस और कंसंट्रेशन बढ़ता है, जिससे स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मदद मिलती है। अगर आप भी अपनी मेमोरी को बूस्ट करना चाहते हैं तो ये 5 योगा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

वज्रासन

यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे दिमाग को बेहतर पोषण मिलता है। आपके ध्यान केंद्रित करने और एकाग्रता बढ़ाने में यह आसन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

शीर्षासन

दिमाग की शक्ति बढ़ाने के लिए शीर्षासन स्टूडेंट की पढ़ाई र फोकस बढ़ाने का काम कर सकता है। यह रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे दिमाग तेज होता है। याददाश्त और सोचने की क्षमता को सुधारता है।

पद्मासन

ध्यान और मेमोरी के लिए यह योगा जाना जाता है। एकाग्रता और मानसिक शांति को बढ़ाने से लेकर याददाश्त को मजबूत बनाता है ये योगा।

वृक्षासन

यह आसन मुख्य रूप से संतुलन, एकाग्रता और मानसिक शांति बढ़ाने में मदद करता है। यह आसन मन को स्थिर और केंद्रित रखता है, जिससे चिंता और तनाव कम होता है।

भ्रामरी

दिमाग को शांत करने तनाव और चिंता को कम करने के लिए भ्रामरी को जाना जाता है। इसी के साथ ये ब्रेन फंक्शन और एकाग्रता में सुधार करता है।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Cool Person बनाती हैं ये 7 आदतें