3, 5, 7....दिमाग के बहुत ही तेज होते हैं इन तारीख पर जन्म बच्चे


By Mahima Sharan27, Mar 2025 01:11 PMjagranjosh.com

पर्सनैलिटी

बता दें कि जन्म की तारीख या मूलांक के अनुसार हम किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं।

तेज बच्चे

आज हम आपको उन मूलांक वाले बच्चों के बारे में बताएंगे, जो बेहद ही तेज दिमाग वाले और पढ़ाकू होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन बच्चों का दिमाग घोड़े की तरह तेज दौड़ता है।

मूलांक 3

शुरुआत करते हैं गुरु प्लेनेट यानी मूलांक 3 वाले लोगों से। ये बच्चे पढ़ने में बेहद ही तेज और बुद्धिमान होते हैं। मूलांक 3 वाले बच्चे हर क्षेत्र में काफी उन्नति और सफलता पाते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, वे 3 मूलांक वाले बच्चे होते हैं।

क्षमता

इन बच्चों की बुद्धि काफी तेज होती है। साथ ही इनके आंदर चीजों को जल्दी और लंबे समय तक याद करने की क्षमता भी होती है। क्रिएटिव के मामले में भी ये बच्चे सभी से आगे होते हैं।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 5, 14 और 23 तारीख को होता है, वे 5 मूलांक वाले होते हैं। ये बच्चे बहुत तेज होने के साथ-साथ जिज्ञासू और जल्दी सीखने वाले भी होते हैं।

मूलांक 7

जिन छात्रों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, वे 7 मूलांक वाले होते हैं। ये लोग साइंस, इंजीनियरिंग और मैथ जैसे सेक्टर में काफी सफलता हासिल करते हैं।

यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Hacks to Manage Stress During Competitive Exams