डिप्रेशन की वजह बन सकती हैं आपकी ये 5 आदतें


By Mahima Sharan26, Aug 2024 02:47 PMjagranjosh.com

डिप्रेशन के कैसे निकले बाहर

इन दिनों डिप्रेशन का शिकार होना लोगों के आम बात हो गई है, इसका कारण है हमारा गलत रहन सहन। डिप्रेशन हमारे सफलता के रास्ते का कांटा बन सकती है, ऐसे में समय रहते इसे सुधारना बेहद ही जरूरी है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो आपको डिप्रेशन से निकले में मदद कर सकते हैं।

योग

अगर आप डिप्रेशन से निकलना चाहते हैं, तो दैनिक तौर पर व्यायाम करना शुरू कर दें। व्यायाम करने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। यह हार्मोन हमें खुश रहने मेम मदद करती हैं।

ओवर थिंकिंग

हम सभी के एक सामान्य गलत आदतों में एक है ओवर थिंकिग, यह हमारे तनाव के स्तर को बढ़ाता है। आपको यह समझने की जरूरत है, कि हर स्थिति हमारे हाथ में नहीं होती। जीवन है तो उतार-चढ़ाव आते रहेंगे बस आगे बढ़ना न रोके।

नींद

हम में से शायद कुछ लोग नींद की अहमियत को नहीं समझते होंगे। ज्यादातर लोग देर रात तक काम करते हैं, लेकिन ऐसा कर के आप अपने दिमाग पर जोर डाल रहे हैं। एक तनावमुक्त जीवन के लिए गुणवत्ता वाली नींद बेहद ही जरूरी है।

सोशल मीडिया से दूरी

सोशल मीडिया में इतनी ताकत है कि वो झट से हमारे मूड को बदल सकता है। सोशल मीडिया की मदद से है हम बेशक अपने दोस्तों से जुड़े रहते हैं, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल आपके सुखी जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

पॉजिटिव वातावरण

हमारे आस पास के लोग हमारे मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डालते हैं। अगर आप डिप्रेशन में नहीं रहना चाहते हैं तो सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ रहें। ऐसे लोग आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं।

इन आदतों पर काम कर के आप खुद को तनाव से दूर रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

एकाग्रता बढ़ाने के 5 तरीके