National Women's Day 2025: महिला शक्ति की मिसाल हैं ये महिलाएं


By Priyanka Pal13, Feb 2025 11:11 AMjagranjosh.com

महिलाएं केवल परिवार और समाज की आधारशिला ही नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और अर्थव्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाती हैं। आज जानिए ऐसी 5 महिलाओं के बारे में जो महिला शक्ति की मिसाल हैं।

सरोजिनी नायडू

ब्रिटिश भारत राज्य में जन्मी सरोजिनी नायडू एक भारतीय राजनीतिक कार्यकर्ता और कवि थीं। महात्मा गांधी ने उनकी कविताओं के जरिए उन्हें भारत की कोकिला की उपाधि दी थी।

अहिल्याबाई होल्कर

भारतीय इतिहास की सबसे बेहतरीन महिला शासकों में से एक थीं अहिल्याबाई होल्कर। जिनका जन्म 31 मई, 1725 को मराठा साम्राज्य के ग्राम चुंडी में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि उनके जीते जी, मालवा पर कभी हमला नहीं हुआ।

सावित्रीबाई फुले

भारत की पहली नारीवादियों में जिस महिला का नाम सबसे पहले लिया जाता है वह सावित्रीबाई फुले हैं। वह शिक्षिका और जाति-भेद विरोधी कार्यकर्ता थीं। मराठी लेखिका होने के साथ - साथ उन्होंने समाज में महिलाओं को शिक्षित करने के लिए स्कूल की स्थापना की थी।

लक्ष्मी सहगल

लक्ष्मी सहगल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक क्रांतिकारी महिला और भारतीय राष्ट्रीय सेना में एक अधिकारी थीं। उन्हें आमतौर पर भारत में कैप्टन लक्ष्मी के नाम से जाना जाता है।

कल्पना चावला

कल्पना चावला एक ऐसी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थीं जिन्होंने घर में बैठे न केवल अंतरिक्ष पर जाने का सपना देखा बल्कि उसे पूरा भी किया। वह अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं। उनकी प्रतिभा और उनके काम ने भारत और दुनिया भर के युवाओं को अंतरिक्ष उड़ान में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Sanya Malhotra Education: फोटोग्राफर बनने का था सपना और बन गई एक्टर