भारतीय मूल की हैं ये 5 हरी सब्जियां


By Priyanka Pal06, Feb 2025 06:43 PMjagranjosh.com

क्या आप बता सकते हैं भारतीय मूल की कुछ हरी सब्जियों के नाम। यदि नहीं, तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए इन 5 हरी सब्जियों के बारे में।

टिंडा

भारतीय किचन में पाया जाने वाला टिंडा एशिया में ही नहीं बल्कि कैलिफॉर्निया तक इसने अपनी पहचान कायम कर रखी है। हरी सब्जि होने के कारण ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है।

कटहल

भारत के सुंदर वेस्टर्न घाट में पहले इसे उगाया जाता था, लेकिन अब इसके पेड़ हर जगह आपको दिख जाएंगे। इसी के साथ इसका इस्तेमाल शाकाहारी व्यंजनों में मांस के विकल्प के रूप में किया जाता है।

बैंगन

बैंगन जिसकी पहचान दुनिया में बहुत कम है, लेकिन भारतीय इसे बहुत अच्छी तरीके से जानते हैं। ईस्ट इंडिया में इसे ज्यादा उगाया जाता है।

तुरई

भारत में पहले तुरई को फल की तरह खाया जाता था। जिसे अब सब्जी के रूप में खाया जाता है। सबसे सेहतमंद तुरई को खाने के बेहतरीन फायदे हैं।

खीरा

खीरा भी फल की तरह पहले खाया जाता था, जिसे अब सलाद में इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीक और रोमन के लोग जब इसे यूरोप लेकर गया तभी वहां के लोगों को इसकी पहचान हुई।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

'Jewel of India' किस राज्य को कहा जाता है?