World Bamboo Day 2024: बांस के पेड़ से जुड़ी 7 अनोखी बातें
By Priyanka Pal18, Sep 2024 11:58 AMjagranjosh.com
वर्ल्ड बैम्बू डे
हर साल 18 सितंबर को बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है, बांस को पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आज के दिन जानिए इससे जुड़ी कई अनोखी और दिलचस्प बातों के बारे में।
प्राचीन
बांस की प्रजाती दुनिया में पुरानी होने के साथ - साथ धरती के पर्यावरण के साथ लंबे समय से तालमेल बैठाते हुए अब तक जीवित है।
तेजी से बढ़ने वाला पेड़
बांस दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेड़ है, यह अद्वितीय गुण इसे बेहद महत्वपूर्ण वनस्पति बनाता है।
उपयोगी
इसकी लकड़ी, पत्तियां और यहां तक कि इसकी जड़ें भी। बांस से फर्नीचर, घर बनाने का सामान, कागज, कपड़े के लिए और भी कई चीजों में यह पेड़ उपयोगी है।
ऑक्सीजन
यह पर्यावरण के लिए बहुत लाभकारी है और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को कम करता है।
कहां पाए जाते हैं?
बांस सबसे अधिक दक्षिण-पूर्व एशिया, भारतीय उप-महाद्वीप और प्रशांत महासागर के द्वीपों पर पाए जाते हैं।
कटने के बाद भी उग जाता है
इसे काटने के बाद भी इसकी जड़ें जिंदा रहती हैं और नया बांस तेजी से उग आता है। इस वजह से बांस की खेती पर्यावरण के लिए टिकाऊ होती है।
विशेष स्थान
बांस का एशियाई देशों में विशेष स्थान है। चीन और जापान जैसी संस्कृतियों में इसे दृढ़ता और लचीलेपन का प्रतीक माना जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
नर्मदा उल्टी क्यों बहती है? इसके पीछे का कारण जानिए