सफलता के लिए हर स्टूडेंट छोड़ दें ये 7 बुरी आदतें


By Priyanka Pal31, Oct 2024 08:06 AMjagranjosh.com

पढ़ाई में सफलता सिर्फ बुद्धिमानी या कड़ी मेहनत पर निर्भर नहीं करती बल्कि बुरी आदतों को ख्तम करने पर भी निर्भर करती है।

खराब टाइम मैनेजमेंट

अपने काम को प्राथमिकता ना देने से आप अधूरे असाइमेंट और अकुशल बनते हो। स्टूडेंट होने के नाते आपको अपने समय का बुद्धिमानी से शेड्यूल करने की जरूरत है, पढ़ाई के साथ आराम और मनोरंजन में बैलेंस बनाएं।

टालमटोल

काम को आखिरी समय तक टालने से काम में जल्दबाजी, तनाव और कम आउटपुट मिलता है। काम आते ही उसे निपटाने से प्रोडक्टिविटी और कॉन्फिडेंस बने रहते हैं।

मल्टीटास्किंग

टीवी देखते हुए, सोशल मीडिया चलाते हुए पढ़ाई करना बहुत बेकार होता है। ऐसे में जो चीज आप याद करना चाहते हैं, वह आपको ध्यान भटकाने लगती है।

खुद की देखभाल करना

खाना, नींद और एक्सरसाइज न करने से मेंटली और फिजिकली दोनों पर निगेटिव इंपैक्ट पड़ता है। हेल्दी हैबिट अपनाने वाले स्टूडेंट अकेडमिक में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

रटना

नियमित रूप से दोहराने के बजाय रटने पर निर्भर रहने से आप कोई भी चीज ज्यादा समय तक याद नहीं रख सकते। रोजाना रीविजन से आप गहरी समझ डेवलप कर सकते हैं।

जरूरत पर हेल्प ना मांगना

टीचर्स या दोस्तों से हेल्प मांगना यह दिखाता है कि आप सही समय और लोगों की कदर करते हैं। सही समय पर हेल्प मांगने से आप गलत कदम उठाने से बच सकते हो।

टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल

स्क्रीन पर ज्यादा समय देने से आपका ध्यान भटकता है और फोकस भी कम बनता है। जबकि आप टेक्नोलॉजी का सही उपयोग अपनी एजुकेशन में लगा सकते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

गूगल की इन टॉप 5 स्कॉलरशिप से मिलेगा विदेश में जाकर पढ़ाई करने का मौका