गूगल की इन टॉप 5 स्कॉलरशिप से मिलेगा विदेश में जाकर पढ़ाई करने का मौका
By Priyanka Pal11, Sep 2024 10:37 AMjagranjosh.com
अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो गूगल की ये 5 स्कॉलरशिप आपके बड़े काम आ सकती हैं। जी हां, दरअसल टेक कंपनी गूगल टेक्नोलॉजी फील्ड में पढ़ाई के लिए कई स्कॉलरशिप ऑफर करती है।
आज इस वेब स्टोरी में जानिए विदेश तक जाकर पढ़ाई करने के गूगल की टॉप 5 स्कॉलरशिप के बारे में।
गूगल एसवीए स्कॉलरशिप
अमेरिका में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए यह स्कॉलरशिप ऑफर की जाती है। इसी के साथ इसमें स्टूडेंट को 10 हजार रुपये भी दिए जाते हैं।
द जनरेशन गूगल स्कॉलरशिप
गूगल की ओर से यह स्कॉलरशिप 2500 डॉलर की होती है, जो कि उन महिलाओ के लिए होती है जो कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहती हैं।
वीमेन टेकमेकर्स स्कॉलर्स प्रोग्राम
इस स्कॉलरशिप का पहले नाम गूगल अनीता बोर्ग मेमोरियल था। इसमें महिलाओं की टेक्नोलॉजी फील्ड में करियर बनाने के लिए हेल्प की जाती है।
वेंकट पंचपकेसन मेमोरियल स्कॉलरशिप
यह स्कॉलरशिप गूगल इंजीनियर वेंकट पंचपकेसन के सम्मान में प्रदान की जाती है। इसमें हायर स्टडी के लिए 25000 डॉलर की राशि भी स्कॉलर को दी जाती है।
गूगल लाइम स्कॉलरशिप
यह दृष्टिबाधित या कम विजन रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए होती है। अमेरिका में पढ़ने के लिए 10,000 डॉलर और कनाडा में पढ़ने पर 5000 कनाडियन डॉलर मिलते हैं।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
भारत के सबसे महंगे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में क्या खास है?