By Priyanka Pal11, Mar 2025 06:00 AMjagranjosh.com
भारत की 7 सबसे सुंदर घाटियां
कश्मीर के हरे भरे घास के मैदानों से लेकर पूर्वोत्तर की घाटियों तक नेचर के दीवानों के लिए बेहतरीन अनुभव है। आज जानिए भारत की 7 सबसे सुंदर घाटियों के बारे में जहां आप शांति और नेचर के साथ वक्त बिता सकते हैं।
कश्मीर घाटी
जम्मू कश्मीर की घाटी बर्फ से ढकी चोटियों, हरे – भरे घास के मौदानों और प्राचीन झीलों का एक मनमोहक मिश्रण है। गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग यहां के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से है।
स्पीति घाटी
अपने बंजर परिदृश्यों, प्राचीन मठों और चट्टानों के लिए जाना जाता है। घाटी के मठों, ऊंचाई पर बसे गांवों और आप चंद्रताल झीलों को देखकर आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।
नुबरा घाटी
लद्दाख के टीलों, ऊबड़ – खाबड़ पहाड़ों और श्योक व नुबरा नदियों के संगम आपको यहां देखने को मिलेंगे। नुबरा घाटी अपने बैक्ट्रियन ऊंटों, डिस्किट मठ और हुंदर व तुरतुक जैसे सुरम्य गांवों के लिए जाने जाते हैं।
उत्तराखंड में फूलों की घाटी
यूनेस्को विश्व घरोहर स्थल, यह घाटी मानसून के मौसम में एक रंगीन स्वर्ग में बदल जाती है। जब हजारों अल्पाइन फूल खिलते हैं। यह पार्क केवल मानसून के दौरान ही खुलता है।
सिक्किम की युमथांग घाटी
युमथांग रोडोडेंड्रोन से ढकी ढलानों, गर्म झरनों और चरते हुए याक का एक मनमोहक परिदृश्य है। घूमने का सबसे अच्छा समय वसंत है जब घाटी पूरी तरह खिली होती है।
आंध्र प्रदेश में अराकू घाटी
पूर्वी घाट में बसी अराकू घाटी अपने कॉफी बागानों, झरनों और आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां की ट्रेन यात्रा दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत मार्गों में से एक है।
अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी
भारत की सबसे कम खोजी गई घाटियों में से एक, दिबांग घाटी प्राचीन जंगलों, गहरी घाटियों और आदिवासी संस्कृति का खजाना है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।