दुनिया के खूबसूरत लाल रंग के पशु - पक्षी


By Priyanka Pal06, Dec 2024 01:35 PMjagranjosh.com

धरती पर रंग - बिरंगे पक्षियों की कमीं नहीं है, वे अपनी सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए दुनिया में मौजूद लाल रंग के पशु पक्षियों के बारे में।

लाल तोता

इस तोते के पंख लाल, नीले और पीले रंग के होते हैं। मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला यह तोता अपनी बुद्धिमत्ता और तेज आवाज के लिए जाना जाता है।

उत्तरी कार्डिनल

उत्तरी कार्डिनल एक चमकदार लाल रंग का पक्षी है जिसके सिर पर एक विशिष्ट शिखा होती है। यह उत्तरी अमेरिका का मूल निवासी है और इसे अपने सुंदर गीतों के लिए जाना जाता है।

स्कार्लेट आइबिस

इस पक्षी का लाल रंग उसके क्रस्टेशियन आहार से आता है। यह दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन में पाया जाता है। यह देखने में एकदम बगुले की तरह दिखता है।

गुबरैला

काले धब्बों वाला यह छोटा लाल कीड़ा हरियाली में ज्यादा अधिक दिखाई देता है। दुनियाभर में पाया जाने वाला यह कीड़ा आपको नेचर में आसानी दिखाई दे जाते हैं।

लाल गिलहरी

लाल रंग के फर और घनी पूंछ वाली गिलहरी यूरोप और एशिया में आम है, जो अखरोट इकट्ठा करने की आदत के लिए जाना जाता है।

लाल चीन की भालू

हिमालय का एक छोटा, पेड़ों पर रहने वाला ये प्राणी, लाल भूरे रंग का होता है। इसे बांस खाना पसंद होता है।

सियामी लड़ाकू मछली

लहराते पंखों वाली यह मछली देखने में लाल रंग की काफी खूबसूरत है। इसे अपनी बेहतरीन सुंदरता के लिए जाना जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भीम राव अम्बेडकर की ये 7 किताबें आपको करेंगी मोटिवेट