फैशन डिजाइनिंग के बेस्ट 7 करियर ऑप्शन


By Priyanka Pal20, Jan 2025 10:45 AMjagranjosh.com

फैशन का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता, बल्कि ये सबसे ज्यादा चलने वाली इंडस्ट्री है। यदि आप इससे जुड़े कोर्स करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज जानिए इन 7 बेस्ट करियर ऑप्शन के बारे में।

फैशन डिजाइनर

अगर आपको डिजाइनिंग, रंगों का चुनाव करने में और नए ट्रेंड्स पर काम करने का शौक रखते हैं, तो यह करियर आपके लिए है।

फैशन फोटोग्राफर

फैशन मैगजीन, ब्रांड्स, मॉडलिंग एजेंसियों और डिजाइनर्स के लिए हाई-क्वालिटी फोटोज खींचना यदि आपका पैशन है। इसी के साथ कपड़ों और एक्सेसरीज की खूबसूरती को हाईलाइट करना आपको अपनी फोटोग्राफी में अच्छे पता है, तो इसमें भी आप अपना करियर संवार सकते हैं।

फैशन रिटेलर

फैशन रिटेलर ब्रांड्स और कस्टमर्स के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। अगर आपको फैशन, ट्रेंड्स, और कस्टमर सर्विस में रुचि है, तो फैशन रिटेलिंग आपके लिए एक शानदार करियर हो सकता है।

फैशन स्टाइलिस्ट

फैशन स्टाइलिस्ट का काम केवल कपड़े चुनना नहीं है, बल्कि लुक को ऐसा बनाना है जो व्यक्ति की पर्सनालिटी और इवेंट की जरूरतों के मुताबिक हो।

टेक्सटाइल डिजाइनर

टेक्सटाइल डिजाइनिंग फैशन इंडस्ट्री, होम डेकोर और टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फैशन इलस्ट्रेटर

फैशन इलस्ट्रेशन का उपयोग डिजाइन प्रक्रिया, प्रेजेंटेशन और मार्केटिंग में किया जाता है। यह काम फैशन डिजाइनर के आइडिया को विजुअल फॉर्म में बदलने का होता है।

फैशन कंसल्टेंट

किसी व्यक्ति की पसंद, जीवनशैली और उनके बॉडी टाइप के आधार पर कपड़े और एक्सेसरीज चुनना इस फील्ड में शामिल होता है।

ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

क्रिएटिव राइटिंग के शानदार टिप्स