याद करने का सबसे आसान तरीका क्या है?


By Priyanka Pal06, Jan 2025 12:43 PMjagranjosh.com

इतिहास में ऐसे कई साइकोलॉजिस्ट हुए हैं, जिन्होंने अक्सर ये जानने की कोशिश की है कि हमारी याददाश्त कितनी अच्छी है और अगर कोई व्यक्ति अचानक से कुछ भी सीखने की कोशिश करता है तो कितने वक्त बाद हमें उसका कितना याद रहता है। आगे जानिए ऐसे 7 तरीकों के बारे में जिससे आपका कुछ भी याद करना आसान हो जाएगा।

रिवीजन

जैसे - जैसे आप रिवीजन करेंगे आपके सीखने की क्षमता बढ़ेगी। आप जिस दिन शुरू करते हैं उसके अगले दिन एक रिवीजन, तीसरे दिन एक रिवीजन फिर छठे दिन एक रिवीजन ये साइंटिफिक्ली आपकी याददाश्त मजबूत बना देगा।

एक्टिव रिकोल

यह एक ऐसा मैथड है, जिसमें आप एक्टिवली कुछ करने की कोशिश करें, ताकि आपका रिकोल बढ़ सके। अगर आप कुछ भी सीखने या याद करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसे आप लिखना शुरू करें।

छोटे हिस्सो में बांटना

अगर आप अपने काम को 25 मिनट में बांटेगें तो आपका दिमाग कुछ भी काम को करने के लिए प्रोडक्टिव और एक मजबूत याददाश्त के साथ करने में सक्षम हो पाएगा।

डिस्ट्रैक्शन से दूर रहें

आप जब भी कोई जरूरी काम करने बैठे तो उस जगह डिस्ट्रैक्शन ज्यादा नहीं होनी चाहिए। क्योंकि डिस्ट्रैक्शन से आपका दिमाग शोर में ही फस जाता है चाहे आप जितना भी याद करने की कोशिश करें।

समझना

चीजे याद करने की बजाए समझने की कोशिश करना जरूरी है। अगर आप कुछ भी याद करने की कोशिश करेंगे तो 7 दिनों के अंदर भूल जाएंगे। लेकिन, अगर आप समझने की कोशिश करेंगे तो इससे आप समझदार बनेंगे।

विजुआलाइजेशन

जो लोग चीजों को एक चित्र के माध्यम से याद करने की कोशिश करते हैं, उनकी इमेजरी मेमोरी स्ट्रांग बन जाती है।

नींद

अगर आपका दिमाग शांत और शरीर एकदम नई नॉलेज के लिए या कुछ भी सीखने के लिए तैयार है, तो आपकी याददाश्त उसे आसानी से याद रख लेती है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भारत के ये 7 शेफ दुनियाभर में हैं पॉपुलर