By Priyanka Pal07, Jan 2025 02:20 PMjagranjosh.com
जहां दुनिया भर में रंग - बिरंगे फूलों का खिलना आम बात है, वहीं सर्दियों की ऋतु में कई काले फूल भी खिलते हैं। आज जानिए सर्दियों में खिलने वाले इन्हीं 7 फूलों के बारे में।
काले सूरजमुखी
पीले सूरजमुखी की तुलना में काले सूरजमुखी बहुत कम पाए जाते हैं। ये काले फूल बेहद खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं।
ब्लैक पेटुनिया
ये पौधे लंबे समय तक खिलते रहते हैं। मूल रूप से इन दक्षिणी अमेरिकी फूलों को सूरज की रोशनी की जरूरत होती है।
ब्लैक पैंजी
ये फूल गहरे बैंगनी रंग दिखते हैं। सर्दियों में लिखने वाले इन फूलों को ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती।
ब्लैक ऑर्किड
इसे इतिहास का सबसे पुराना फूल माना गया है। प्राचीन ग्रीक और रोमन सभ्यता में भी आर्किड को महत्व दिया जाता था।
ब्लैक ट्यूलिप
इस ट्यूलिप फूल की पंखुड़िया गहरी बैंगनी रंग की होती है। इसे घर के आंगन में लगाकर आप अपना घर महंका सकते हैं।
आइरिस निग्रि
इस फूल को जॉर्डन का राष्ट्रीय फूल माना जाता है। इस ब्लैक आइरिस को आप भी अपने घर के गमले में लगाकर रोनक बढ़ा सकते हैं।
काले गुलाब
सर्दियों में खिलने वाले ये काले गुलाब आप भी अपने घर के गमले में लगा सकते हैं। सबसे ज्यादा खेती इन गुलाबों की तुर्की, नीदरलैंड और हॉलैंड में की जाती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
पीएम मोदी स्वाभिमान अपार्टमेंट योजना क्या है? यहां जानिए