बुक लवर्स के लिए प्राजक्ता कोली की टॉप 7 किताबों के सुझाव
By Priyanka Pal23, Dec 2024 01:28 PMjagranjosh.com
इंडियन यू ट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली अपनी सोशल लाइफ को मजेदार बनाने के लिए जानी जाती हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए उनकी सुझायी हुई 7 बेहतरीन किताबों के बारे में -
द अलकेमिस्ट
पाउलो कोएलो की सबसे ज्यादा बिकने वाली इस किताब को आप कभी भी और कहीं भी पढ़ सकते हैं। इस किताब से आप यह सीख सकते हैं कि आपके सपने आपके अपने हैं, जिन्हें पूरा करना सिर्फ और सिर्फ आपका काम है।
द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा
लेखक अमीश त्रिपाठी की यह किताब पढ़कर आपकी दिलचस्पी इसे ओर जानने में हो सकती है। इसे पढ़कर आपको पता चलेगा कि कैसे इस ब्रह्मांड में कुछ भी न तो सही है और न ही गलत है।
द सीक्रेट ऑफ द नागाज
लेखक अमीश त्रिपाठी की द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा का दूसरा भाग द सीक्रेट ऑफ द नागाज को पढ़कर आप अपनी किताब की दीवानगी को थोड़ा ज्यादा निखार सकते हैं।
Seriously...I'm Kidding
एलेन डी जेनरस की ये मजेदार बुक आपको पढ़ने में काफी खुश मिजाज बना देगी। इसे पढ़कर आप लेखिका के टॉक शो के पर्दे के पीछे की बातें और अपने मेहमानों के लिए इंटरव्यू के बारे में जानेंगे।
जया
लेखक देवदत्त पटनायक की किताब जया जो कि महाभारत की कहानी बयां करती है। माइथोलॉजी की ये किताब में किरदारों को सुंदर तरीके से पिरोया गया है।
Adrian Mole
इस मजेदार किताब को पढ़ते वक्त आपको कहानी में ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपका दिमाग थोड़ा अलग हटके पढ़ना जारी रखने को कह सकता है।
द सीक्रेट
रोंडा बर्न की किताब द सीक्रेट यानी राहस्य को लेकर कई चीजों के बारे में बताती है। यह किताब लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन पर आधारित है और यह बताती है कि हमारे विचार सीधे हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
आखिर किसने बनाया था राधा-कृष्ण के प्यार को समर्पित प्रेम मंदिर?