सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं दुनिया के ये 7 खेल
By Priyanka Pal18, Jan 2025 03:50 PMjagranjosh.com
क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक खेलों के बारे में, यदि नहीं तो आज जानिए दुनिया भर में खेले जाने वाले खेलों के बारे में।
मोटरसाइकिल रेसिंग
मोटरसाइकिल रेसिंग में खिलाड़ी ट्रैक या ऑफ रोड पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। दुर्घटनाओं का खतरा इसमें बहुत ज्यादा होता है।
स्ट्रीट लूज
स्ट्रीट लूज इसमें खिलाड़ी सड़क पर लेटकर एक बोर्ड पर तेज रफ्तार में नीचे की ओर जाते हैं। ज्यादा गति में नियंत्रण खोने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
हेलीकॉप्टर स्कीइंग
हेलीकॉप्टर स्कीइंग हेलीकॉप्टर से पहाड़ों पर उतरकर स्की करना बेहद रोमांचक होने के साथ – साथ खतरनाक भी हो सकता है। इसमें बर्फीले तूफानों और गहरी खाइयों से खतरा होता है।
केव डाइविंग
केव डाइविंग पानी के नीचे की गुफाओं में गोता लगाने का यह खेल बेहद खतरनाक है। इसमें रास्ता भटकने, ऑक्सीजन की कमी और उपकरण खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बेस जंपिंग
हवा में पैराशूट खोलने में देरी या असफलता जानलेवा हो सकती है। यह खेल ऊंची इमारतों और पहाड़ों से कूदने का है। जिसमें खिलाड़ी पैराशूट की मदद लेते हैं।
बिग वेव सर्फिंग
इसमें समुद्री लहरों सर्फिंग किया जाता है, लहरें कभी – कभी ज्यादा ऊंची हो सकती हैं। इस खेल में डूबने, चट्टानों से टकराने का खतरा रहता है।
बुल राइडिंग
इसमें खिलाड़ी को एक गुस्साए बैल की पीठ पर बैठकर कम से कम 8 सेकिंड तक बैठे रहना होता है। गिरने पर गंभीर चोट या यहां तक कि जान का खतरा भी बना रहता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।