सपनों की दुनिया से कम नहीं हैं ये 7 जगहें


By Priyanka Pal07, Jan 2025 03:19 PMjagranjosh.com

सपनों से कम नहीं हैं दुनिया में मौजूद कुछ खूबसूरत जगाहें, आगे बताई जा रही जगहों पर जाकर आप भी जिंदगी का आनंद ले सकते हैं।

नेउशवांस्टीन किला

आल्प्स की तलहटी में पहाड़ियों के बीच नेउशवांस्टीन किला देखने में जादुई दुनिया जैसा लगता है। ये किला परियों की कहानियों जैसा लगता है।

फेयरी पूल

स्कॉटलैंड के आइल ऑफ स्काई पर फेयरी पूल मौजूद है। नीले पानी के पूल्स और आस पास घने जंगल, पहाड़ किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगते।

हॉलस्टैंट

ऑस्ट्रिया में मौजूद सुंदर सी झील के किनारे मौजूद छोटा सा गांव चारों ओर पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां पहुंचकर लगता है कि किसी दूसरी दुनिया में आ गए हों।

अल्हाम्ब्रा

स्पेन में मौजूद सुंदर वास्तुकला, हरे – भरे बागों और खूबसूरत फव्वारों वाला अल्हाम्ब्रा किसी जादुई महल जैसा प्रतीत होता है।

ग्लेन एटिव

स्कॉटलैंड की इन घाटियों की खूबसूरती आपको मनमोहित कर सकती है। जहां ऊंचे पहाड़ और नदियां हैं।

सिंक्के टेरे

इटली में मौजूद समुद्र के किनारे 5 रंग – बिरंगे गांव और उनकी हरियाली देख लगता है कि परियों की दुनिया में आ गए हों।

माचू पिच्चू

पेरू के एंडीज पर्वतों में स्थित माचू पिच्चू दुनिया की सबसे प्राचीन और रहस्यमयी जगहों में से एक है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

सर्दियों में खिलते हैं ये 7 काले फूल