साइकोलॉजी के अनुसार, इमोशनली इंटेलिजेंट लोगों में होती हैं ये 7 आदतें


By Priyanka Pal22, Oct 2024 01:34 PMjagranjosh.com

भावनात्मक रूप से बुद्धिमान लोग जीवन में हर चुनौतियों का सामना डटकर करने का हौसला रखते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए ऐसे लोगों की 7 आदतों के बारे में।

सहानुभूति

यह लोग दूसरों को ध्यान से सुनकर और बिना किसी निर्णय के उनके दृष्टिकोण को समझकर वास्तविक सहानुभूति प्रदर्शित करते हैं।

सेल्फ रेगुलेशन

भावनात्मक रूप से बुद्धिमान लोग अपनी भावनाओं को प्रभावी ढंग से मैनेज कर लेते हैं। यह किसी भी चुनौती को हर परिस्थिती में शांत बने रहते हैं।

सेल्फ अवेयर

यह लोग बुद्धिमान भी इसी लिए कहलाते हैं क्योंकि इनमें गहरी सेल्फ अवेयरनेस होती है, जिससे वे अपनी भावनाओं और प्रेरणाओं को समझने में सक्षम होते हैं।

सोशल अवेयरनेस

वह दूसरों की भावनाओं को समझने में सक्षम होते हैं, दूसरों के बिना कहे संकेतों को भी पढ़ने में कुशल होने की वजह से उनकी दोस्ती हर किसी से आसानी से हो जाती है।

पॉजिटिव रहना

इन लोगों का पॉजिटिव माइंडसेट हमेशा रहता है, जिससे यह किसी भी परिस्थिति में चुनौतीपूर्ण फैसले लेने में सक्षम और बुद्धिमान कहलाते हैं।

फ्लेक्सिबल

यह लोग बाधाओं को विकास के अवसर के रूप में देखते हुए, दृढ़ संकल्प के साथ असफलताओं से उबरते हैं।

सीमाएं

यह लोग अपनी सीमाएं जानते हैं, किसी को उनके बर्ताव से ठेस पहुंचे इसके लिए वह सोच समझकर कुछ भी काम और बोलने का अदब करते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बच्चों में फिजूलखर्ची की आदत को कैसे सुधारें?