Japanese Techniques: ज्यादा सोचने की समस्‍या इन 7 तरीकों से होगी दूर


By Priyanka Pal04, May 2024 06:10 AMjagranjosh.com

कुछ लोग किसी भी काम को करने से पहले बहुत ज्यादा सोचते हैं। वह कई बार इतना सोच लेते हैं कि खुद को परेशानी में डाल दे देते हैं। यहां जानिए ऐसे 7 जापानी तकनीक जो वास्तव में आपको शांत करेंगी।

शोगनाई

यह तकनीक बताती है कि सिच्यूशन को दोष ना दें, और ज्यादा सोचने की एनर्जी उस काम में लगाने का प्रयास करें जिसमें आप बेस्ट दे सकते हैं। अपना फोकस स्किल, सोशल नेटवर्क और पर्सनैलिटी पर होना चाहिए।

शिरिन - योकु

कई बार आपका मन करता होगा कि नेचर की शांति में समय बिताया जाए। ये तकनीक बताती है कि आपको एक बार नेचर के बीच में चाकर समय जरूर बिताना चाहिए। वहां जाकर अपने सेंस का यूज करना चाहिए।

नेनबुस्तू

यह आपके दिमाग को उन चीजों से हटाने का एक आसान और शक्तिशाली तरीका है, जो आपको ज्यादा सोचने के लिए मजबूर रही है। यह सुझाव देता है कि आप उन चीजों को दोहराएं जिससे आपको विश्वास मिलता है। आप जो महसूस कर रहे हैं उसके प्रति शांत और सचेत रहें।

जजेन

यह ध्यान करने का एक रूप है। इसका अभ्यास बौद्ध धर्म में काफी किया जाता है। यह किसी के दिमाग को शांत करने में मदद करता है। इससे व्यक्ति बिना किसी निर्णय के अपने विचारों के बारे में सोच सकता है। ज्यादा सोचने की आदत को कम करता है।

गमन

यह खुद को सिखाने के बारे में है कि कठिनाई के समय में आपको निराश महसूस नहीं करना चाहिए। विचार यह है कि तब भी मजबूत और लचीले बने रहें जब जीवन आगे बढ़कर आपको विपदा में डाल दे।

बावी - सबी

यह जापानी तकनीक आपको यह स्वीकार करने के लिए कहती है कि चीजें हर समय सही नहीं होती हैं। जीवन में सबकुछ क्षणिक भर ही होता है। एक बार जब आप इन दो चीजों के साथ तालमेंल बिठाने में सक्षम हो जाते हैं, तो तब आप प्राप्त करने का दबाव कम महसूस करते हो।

इकेबाना

यह एक दिलचस्प और प्रभावी तकनीक है। यह सुझा देता है कि आप फूलों की व्यवस्था करें और उन्हें बहुत ही सोच समझकर और अच्छे से रखें। जब आपका मन कुछ सुंदर करने के लिए करेगा। तो आप देखेंगे कि कितनी तेजी से आपका दिमाग परेशान करने वाले विचारों पर ध्यान केंद्रित करना बंद कर देगा।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

सुबह उठकर करें ये योगासन, दिनभर दौड़ेगा दिमाग