By Mahima Sharan23, Apr 2024 02:39 PMjagranjosh.com
सुबह के योगासन
हम में से कई सारे लोगों को भूलने की समस्या होती है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम चंद मिनटों में ही चीजें भूल जाते हैं। ऐसे में अपनी मेमोरी को बढ़ाने के लिए कुछ एक्सरसाइज होती हैं। आइए जानते हैं वे कौन से योगासन है-
जंपिंग जैक
जंपिंग जैक, जिसे स्टार जंप के रूप में भी जाना जाता है। यह एक शारीरिक जंपिंग व्यायाम है, जिसमें पैरों को चौड़ा करके और हाथों को ऊपर की ओर ले जाकर, कभी-कभी ताली बजाते हुए एक स्थिति में कूदकर किया जाता है।
पद्मासन योग
पद्मासन को कमल आसन भी कहा जाता है। यह योग मांसपेशियों के तनाव को कम करने और मन की शांति लाने का एक बेहतर तरीका है। योग का अभ्यास करने से दिमाग तेज होने के साथ मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है
सर्वांगासन योग
फोकस और एकाग्रता में सुधार के लिए सर्वांगासन का नियमित अभ्यास फायदेमंद है। सर्वांगासन शरीर के सभी चक्रों और अंगों पर कार्य करता है। दिमाग को मजबूत बनाने और स्वस्थ रखने के लिए इस योग को नियमित रूप से किया जा सकता है।
पश्चिमोत्तानासन योग
पश्चिमोत्तानासन योग एकाग्रता बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक माना जाता है। यह आसन मन को शांत करता है और याददाश्त बढ़ाता है। यह योग तंत्रिका तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है।
हलासन योग
तनाव कम करने, मन को शांत रखने और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हलासन एक उत्कृष्ट आसन है। इस आसन का अभ्यास मस्तिष्क में रक्त संचार को बढ़ावा देने और याददाश्त संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद है।
अगर आप नियमित रूप से इन योगासन को करते हैं, तो निश्चित तौर पर आपका दिमाग तेज चलेगा। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ