इंसानों ने किया दुनिया के इन 7 अजूबों का निर्माण


By Priyanka Pal15, Jun 2024 02:31 PMjagranjosh.com

मानव द्वारा कई ऐसी दुनिया की संरचनाओं को बनाया गया है, जो समय के साथ खरी उतरी हैं। इनका हर देश में सांस्कृतिक महत्व भी रही है। आइए जानिए उन्हीं 7 संरचनाओं के बारे में।

ताज महल

आगरा के ताजमहल का निर्माण 1632, में शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए करवाया था। संगमरमर से बने इस अजूबे को बनने में 20 साल से ज्यादा का समय लगा था।

चीन की महान दीवार

इसे दुनिया की सबसे लंबी दीवार माना जाता है। यह दीवार चार हजार किलोमीटर से अधिक में फैली हुई है।

गीज़ा के पिरामिड

दुनिया के 7 अजूबो में से गीज़ा का पिरामिड, लगभग चार हजार साल तक सबसे ऊंची मानव निर्मित संरचना है। यह फिरौन खुफ़ु की कब्र के रूप में कार्य करता था। जिसने पुराने साम्राज्य के चौथे राजवंश के दौरान शासन किया था।

अंगकोरवाट

कंबोडिया में स्थित भव्य अंगकोरवाट दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल भी है। यहां का मंदिर पांच सौ एकड़ में फैला हुआ है।

सेंट बेसिल कैथेड्रल

यह वास्तव में एक चर्च है जो चमकीले रंगों, जीवंत पैटर्न और घुमावदार पट्टियों से सजा हुआ है। 1561 में इसका निर्माण पूरा किया गया था।

गोल्डन गेट ब्रिज

आकर्षक टावरों और सुंदर केवलों वाला यह सस्पेंशन ब्रिज मुख्य रूप से आर्किटेक्ट इरविन मोरो ने डिजाइन किया था।

एफिल टॉवर

इसे दुनिया की सबसे ऊंची मानव निर्मित संरचना कहा बताया जाता है। इसे गुस्ताव एफिल द्वारा डिजाइन किया गया था, जो कि 300 मीट ऊंचा बनाया गया है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Is UAPA? Understand In Simple words