दुनिया के 7 सबसे खतरनाक पक्षी


By Priyanka Pal30, Dec 2024 01:20 PMjagranjosh.com

दुनिया भर में सभी पक्षी अपनी अलग – अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कुछ पक्षी इतने खतरनाक होते हैं कि इंसानों के लिए खतरा बन सकते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए दुनिया के 7 सबसे खतरनाक पक्षियों के बारे में।

कैसोवरी

यह पक्षी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसे आप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के जंगलों में पाया जाने वाला पक्षी अपने तेज पंजों से इंसानों को गंभीर चोट पहुंचा सकता है।

शूबिल स्टॉर्क

यह पक्षी मछली और छोटे जानवरों को खाता है। इसकी चोंच काफी खतरनाक होती है। यह अपनी बड़ी चोंच के लिए जाना जाता है।

ईमु

यह पक्षी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। ईमु ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा पक्षी है। यह कैसोवरी की तरह ही मजबूत शरीर और लंबे पैरों वाला पक्षी है।

ऑस्ट्रेलियन मैगपाई

इस पक्षी की लंबाई 37 से 43 सेंटीमीटर तक होती है, जिसके पंख काले और सफेद होते हैं। यह प्रजनन के समय काफी खतरनाक हो जाते हैं।

ईगल

तेज नजर और मजबूत पंजों से ये शिकार को आसानी से दबोचकर खा जाते हैं। इस पक्षी की कुछ प्रजातियां तो भेड़ और हिरण जैसे बड़े जानवरों को भी उठा ले जाती हैं।

फाल्कन

इस पक्षी को फाल्कन कहा जाता है, यह अपने तेज शिकार के लिए जाना जाता है। यह बहुत तेज उड़ सकते हैं और अपनी तेज नजर से शिकार को दूर से ही देख लेते हैं।

रहेया

दक्षिण अमेरिका में पाया जाना जाने वाला रहेया काफी बड़ा पक्षी है। यह शुतुरमुर्ग की तरह दिखता है और अपने मजबूत पैरों से इंसाने को घायल कर सकता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

किन देशों में एक भी एयरपोर्ट नहीं है?