ये 7 हैं दुनिया के सबसे जहरीले पौधे


By Priyanka Pal21, Jan 2025 12:01 PMjagranjosh.com

वैज्ञानिक अब तक धरती पर मौजूद पौधों की 4 लाख से ज्यादा प्रजातियों का पता लगा चुके हैं। जिनमें से कई पौधे जहरीले होने के साथ – साथ कइयों को छूने से भी जान जाने का खतरा बना रहता है। आज जानिए दुनिया के 7 सबसे जहरीले पौधों के बारे में।

वॉटर हमेलॉक

यह पौधा मूल रूप से उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। इसे खाने से इंसान को दौरा पड़ने की संभालने होने के साथ – साथ उसकी सांसें भी थम सकती हैं।

कैस्टर बीन प्लांट

ट्रॉपिकल अफ्रीका इसके सीड्स में रिकिन मौजूद होता है। ये सबसे शक्तिशाली जहरों में से एक है, इस जहर का कोई इलाज नहीं है।

डेडली नाइटशेड

पौधा यूरोप, उत्तर अफ्रीका, पश्चिमी एशिया में पाया जाने वाला पौधा है। इसके जहरीले बेर ट्रोपेन एल्कलॉइड्स जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसकी थोड़ी स मात्रा से ही किसी की भी जान जा सकती है।

स्टिंगिंग ट्री

मूल रूप से ये पौधा ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसमें मौजूद जहर महीनों तक दर्द की वजह बना रहता है।

सेर्बेरा ओडोलम

यह पौधा भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। इसके बीजों में सेर्बेरिन जहर पाया जाता है। इसे खाने सा इंसान की मृत्यु हो सकती है।

मैनचिनील ट्री

कैरिबियन और फ्लोरिडा ट्री ऑफ डेथ इस पेड़ को कहा जाता है। इसमें फफोले पैदा होते हैं, जिसके फल अधिक घातक माने जाते हैं।

मॉन्कशुड

इस जानलेवा पौधे को यूरोप और एशिया में बोल्फ बेन के नाम से जाना जाता है। जिसको केवल छू भर जाने से आपकी हार्टबीट रुक सकती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम क्या है?