महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम क्या है?


By Priyanka Pal19, Jan 2025 09:30 AMjagranjosh.com

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम है। इसमें महिलाओं को 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। अगर आप इस स्कीम से अभी तक अवगत नहीं हैं, तो आज जानिए।

कौन आवेदन कर सकता है?

इस स्कीम के तहत 18 साल से ज्यादा की कोई भी युवती या महिला अपना अकाउंट खुलवा सकती है। अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है।

निवेश

इसमें 1000 रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। जिसके लिए 2 साल के लिए निवेश करना होता है।

ब्याज

2 साल से पहले पैसा निकालने पर 7.5 प्रतिशत की जगह 5.5 प्रतिशत ही ब्याज दिया जाता है। इसके लिए नाबालिक लड़कियों के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है।

2 साल के बाद

अगर आप 50 हजार निवेश कर रहे हैं तो 8 हजार के ब्याज के साथ कुल 58 हजार आपको 2 साल के बाद मिलेंगे।

1 लाख का निवेश

यदि आपको 1 लाख का निवेश करना है, तो 16 हजार ब्याज के साथ 1 लाख 16 हजार 2 लाख बाद मिलता है।

2 लाख का निवेश

इसी तरह आगे भी अगर आप 2 लाख का निवेश करना चाहती हैं तो 2 साल तक आपको कुल 2 लाख 32 हजार मिलेगा।

ऐसी ही स्कीम, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

इन 7 शहरों की आबादी है दुनिया में सबसे ज्यादा